सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुए अभिषेक कपूर
सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुए अभिषेक कपूरSocial Media

सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुए अभिषेक कपूर, शेयर किया पोस्ट

सुशांत सिंह के निधन की जांच अभी जारी है। हाल ही में फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत की याद में एक वीडियो शेयर किया है और भावुक पोस्ट लिखी है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने पूरे हो रहे हैं। सुशांत सिंह के निधन की जांच अभी जारी है। सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें न्याय दिलाने में लगे हुए हैं। वहीं सुशांत सिंह को करीब से जानने वाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करके भावुक हो जाते हैं। हाल ही में फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत की याद में एक वीडियो शेयर किया है और भावुक पोस्ट लिखी है।

अभिषेक कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

सुशांत सिंह राजपूत के लिए अभिषेक कपूर की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। अभिषेक कपूर ने सुशांत से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें केदारनाथ की शूटिंग से जुड़ी सारी यादें हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिषेक कपूर ने लिखा, "हमारा केदारनाथ में साथ में लास्ट डांस इसी दिन आया था। मेरे पास तुमसे जुड़ी कई यादें हैं मेरे भाई। काश कि आप यह जान सकते कि, आपके फैंस आपसे कितना प्यार करते हैं। काश कि आप यह देख सकते कि आपके फैंस आपको न्याय दिलाने के लिए किस तरह लड़ रहे हैं। उन्होंने आपके लिए पूरी दुनिया ऊपर से नीचे कर दी है और मैं आपको यह कहते हुए सुन सकता हूं कि, "जाने दो सर, काम बोलेगा।"

इस वीडियो में अभिषेक ने सुशांत के साथ केदारनाथ की शूटिंग के दौरान की तस्वीरों को शेयर किया है। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारा आख़िरी नाच केदारनाथ में इसी दिन तीन साल पहले शुरू हुआ था। मेरे भाई, साथ बिताए गये लम्हों की यादें अभी भी ज़हन में हैं।"

बता दें कि, फिल्म 'केदारनाथ' 2018 में रिलीज़ हुई थी। सारा अली ख़ान फिल्म में फीमेल लीड रोल में थीं। सारा की यह डेब्यू फिल्म थी। अभिषेक कपूर ही वो डायरेक्टर हैं, जिन्होंने सुशांत को बड़े पर्दे पर चमकने का पहला मौक़ा दिया। अभिषेक ने उन्हें काय पो चे से बॉलीवुड में ब्रेक दिया। इससे पहले सुशांत छोटे पर्दे के बड़े कलाकार हुआ करते थे। पवित्र रिश्ता से सुशांत का नाम घर-घर में पहुंच चुका था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com