दिशा पाटनी ने शेयर किया किक मारते हुए वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंट
दिशा पाटनी ने शेयर किया किक मारते हुए वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंटSudha Choubey - RE

दिशा पटानी ने शेयर किया किक मारते हुए वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने किया कमेंट

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर रहती हैं। हाल ही उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो जबरदस्त स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। हाल ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो जबरदस्त स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

दिशा पटानी ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री दिशा पटानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ताइक्वांडो में 720 किक का प्रैक्टिस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह हवा में उछलकर किक मारते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिशा पटानी ने कैप्शन में लिखा है, "आखिरकार वहां पहुंचना। #720kic"

दिशा पटानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस के अलावा इस पोस्ट पर दिशा के रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, "आखिरकार तुमने इसको कर लिया।"

दिशा पटानी के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, "आग लगा दी आग।" एक अन्य फैन ने लिखा, "टाइगर श्रॉफ के लक्षण दिख रहे हैं धीरे-धीरे।" एक फैन ने लिखा, "क्या बात है माशाल्लाह।"

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर दिशा पटानी के वर्क फ्रंट की करें, तो दिशा जल्दी ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर मूवी 'एक विलेन' का सीक्वल है। फेमस डायरेक्ट एकता कपूर द्वारा निर्मित इस को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का ट्रेलर रिलीज

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co