मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, देखें Video

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुनीत अपनी पत्नी निधि मूनी सिंह के साथ निजी पल बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, देखें Video
मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, देखें VideoSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। पुनीत पाठक ने 2020 में ही निधि मूनी सिंह (Nidhi Moony Singh) से शादी की थी। इस बीच पुनीत पाठक का बेडरूम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आया ये वीडियो:

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुनीत अपनी पत्नी निधि मूनी सिंह के साथ निजी पल बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुनीत की पत्नी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

निधि ने शेयर किया वीडियो:

निधि मूनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पुनीत पाठक अपने बेडरूम में शर्टलेस बैठे खाना खाते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनके हाथ में एक दुपट्टा है, जो निधि का है। पुनीत इस दुपट्टे को बेहद रोमांटिक अंदाज से खींच रहे हैं। इस वीडियो के साथ निधि ने शेरशाह का गाना 'राता लंबिया' बैकग्राउंड में लगाया है। इस वीडियो के देखने के बाद उनके फैंस काफी शॉक्ड हैं। किसी ने अच्छा तो किसी ने इस वीडियो का मजाक बनाया है।

पिछले साल की थी शादी:

बता दें कि, निधि मुनि सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निधि से उन्होंने शादी पिछले साल दिसंबर में की थी। दोनों लोग पहली बार 'झलक दिखला जा' के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2020 अगस्त में सगाई की थी। पुनीत ने बताया था कि, लॉकडाउन ने दोनों को सोचने समझने का पूरा समय दिया, इसके बाद 11 दिसंबर 2020 में दोनों ने सात फेरे ले लिए।

इन फिल्मों में किया काम:

वहीं अगर पुनीत पाठक के करियर की बात करें, तो पुनीत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पुनीत पाठक की फिल्मों में रेमो डिसूजा की 'नवाबजादे', 'ABCD' और 'ABCD 2' भी शामिल हैं। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा नजर आए थे। फिल्म की कहानी डांस की पृष्ठभूमि पर आधारित थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com