कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर
कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकरSocial Media

कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर? जानिए कैसा रहा उनका सफ़र?

बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी यानी जॉनी वॉकर बस कंडक्टर से एक कॉमेडियन बने। उनके जीवन की यह यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। आज ही के दिन जॉनी वॉकर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन के रूप में मशहूर रहे जॉनी वॉकर भले ही आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वो आज भी हम लोगों के दिलों में जिंदा हैं। बात चाहे उनके अभिनय की हो या फिर उनकी कॉमेडी की, उन्होंने हमेशा खुद को हर ज़ोन में साबित किया है। जॉनी वॉकर का बॉलीवुड के अभिनेता बनने का सफ़र काफी रोमांचक रहा है। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनके इस सफ़र से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

जॉनी वॉकर का जन्म और मृत्यु :

जॉनी वॉकर का असली नाम बदरूद्दीन जमालुद्दीन काजी था। एक्टर का जन्म 11 नंवबर 1926 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय से दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में अपनी एक खास जगह बनाई। 29 जुलाई 2003 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

कभी बस कंडक्टर थे जॉनी वॉकर :

अपने करियर की शुरुआत में जॉनी वॉकर ने बतौर इलेक्ट्रिशियन काम किया। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में बस कंडक्टर के तौर पर भी नौकरी की। ये इस नौकरी के दौरान लोगों को काफी हंसाते और उनका मनोरंजन करते थे। उन्हें यह नौकरी करते हुए एक दिन अभिनेता बलराज साहनी ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद उन्होंने जॉनी वॉकर का परिचय गुरु दत्त से कराया था। वे इस समय बाजी फिल्म की स्टोरी लिख रहे थे और उन्होंने इसके लिए जॉनी को सिलेक्ट किया। लोगों को जॉनी वॉकर की कॉमेडी पसंद आई और देखते ही देखते वे स्टार बन गए।

जॉनी वॉकर की फ़िल्में और अवार्ड :

बॉलीवुड अभिनेता जॉनी वॉकर को अपनी एक्टिग और कॉमेडी के लिए कई बड़े अवार्ड्स से नवाजा गया। उन्हें फिल्म मधुमती के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। जबकि साथ ही उन्हें फिल्म शिखर के लिए बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड मिला।

उनकी मशहूर फिल्मों में आर पार, टैक्सी ड्राइवर, देवदास, मिलाप, नया दौर, कागज के फूल, दो रास्ते, आनंद आदि शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com