मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन, सद्गुरु ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी

जाने-माने फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का आज यानी गुरुवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में निधन हो गया, वह 79 साल के थे। सत्य पॉल के निधन की जानकारी ईशा योग केंद्र के संस्थापक सद्गुरु ने दी।
मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन, सद्गुरु ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन, सद्गुरु ने ट्वीट के जरिए दी जानकारीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। जाने-माने फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का आज यानी गुरुवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में निधन हो गया, वह 79 साल के थे। सत्य पॉल के निधन की जानकारी ईशा योग केंद्र के संस्थापक सद्गुरु ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट के जरिए दी। दिसंबर में सत्य पॉल को स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह ईशा योग सेंटर में चले गए थे। इस बीच 6 जनवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सद्गुरु जग्गी ने किया ट्वीट:

सत्य पॉल के निधन की खबर देते हुए ईशा योग सेंटर के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ट्वीट में लिखा है, "सत्य पॉल, जोशीले उत्साह और अविश्वसनीय भागीदारी के साथ जीने का एक चमकता उदाहरण थे, भारतीय फैशन उद्योग में सत्य पॉल द्वारा लाया गया विशिष्ट दृष्टिकोण उनके लिए सच्ची और सुंदर श्रद्धांजलि है। हमारे बीच आपका होना सौभाग्य की बात है। संवेदना और आशीर्वाद।"

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्य पॉल को 2 दिसंबर को स्ट्रोक आया था। हालांकि, वे अब ठीक हो चुके थे। उन्हें ईशा योगा सेंटर लाया गया था। उनके बेटे पुनीत नंदा ने बताया, उन्हें दिसंबर में स्ट्रोक आया था। वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे। इसके बाद उन्हे ईशा योगा सेंटर लाया गया। यहां वे 2015 से रह रहे थे।

वहीं सत्य पॉल के बेटे पुनीत नंदा ने बताया कि, ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि, उनके पिता डिजाइनर या एक उद्यमी से अधिक एक साधक थे। 70 के दशक में फैशन डिजाइनर सत्य पॉल के भीतर आध्यात्म की यात्रा तब शुरू हुई, जब उन्होंने दार्शनिक जे कृष्णमूर्ति की वार्ता में हिस्सा लिया। इसके बाद वह ओशो के मार्गदर्शन पर चले और 1990 में ओशो के चले जाने के बाद उन्हें 2007 में सद्गुरु मिले, हालांकि उन्हें दूसरे गुरू की तलाश नहीं थी लेकिन सत्य पॉल सद्गुरु से काफी प्रभावित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com