मशहूर कथक नर्तक बिरजू महाराज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दुनिया भर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ।
Famous Kathak Dancer Birju Maharaj Passed Away
Famous Kathak Dancer Birju Maharaj Passed AwaySocial Media

दुनिया भर में अपने कथक नृत्य के लिए मशहूर रहे बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। बिरजू महाराज को कथक में उनके विशेष योगदान के लिए 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स समेत हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें परिजनों द्वारा दिल्ली के साकेत के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुछ दिन पहले ही वह किडनी की समस्या से उबरे थे और फिलहाल डायलिसिस पर थे।

पंडित बिरजू महाराज की कलात्मक शख्सियत ऐसी रही है, जो तर्क से परे मानी जाती है। वे गुरु, नर्तक, कोरियोग्राफर, गायक और कंपोजर थे। वे तालवाद्य बजाते थे, कविता लिखते थे और चित्रकारी भी करते थे। उनके शिष्य जाने-माने कलाकार हैं और दुनियाभर में फैले हैं। गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी समेत कला, फिल्म व संगीत जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पद्म विभूषण से हुए सम्मानित:

बता दें कि, बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ। उन्होंने लखनऊ घराने से ही अपनी शिक्षा दीक्षा ली, बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज ने देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था। इन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म 'शतरंज के खिलाड़ी' में संगीत दिया था। बिरजू महाराज को 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

अदनान सामी ने जताया शोक:

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बहुत ज्यादा दुखी हूं। आज हमने कला के क्षेत्र का एक अनोखा संस्थान खो दिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है।"

अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि:

वहीं टीवी एक्टर अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "अपना सम्पूर्ण जीवन कला जगत के नाम समर्पित करने वाले कत्थक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज का निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को ये दुःख सहन करने की क्षमता दें। ॐ शांति।"

मालिनी अवस्थी ने दी श्रद्धांजलि:

बिरजू महाराज के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए मालिनी अवस्थी ने लिखा, "आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नहीं रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिका बिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसारित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।"

अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बिरजू महाराज के निधन पर शोक जाहिर करते हुए ट्विटर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "बिरजू महाराज हमारे गुरु जैसे थे। बिरजू महाराज के चेहरे के भाव से एक्टिंग के गुर सीखने को मिले। बिरजू महाराज के आखों कई तरह के भाव नजर आते थे उन भावों में अनेकों रस का प्रदर्शन था। बिरजू महाराज के निधन से कथक का एक चैप्टर ही बल्कि पूरी किताब ही बंद हो गई। हम उन्हें हमेशा मिस करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com