पद्मभूषण सितारवादक पंडित देबू चौधरी का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

देश के जाने-माने सितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। 85 की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कोरोना पॉजिटिव थे।
पद्मभूषण सितारवादक पंडित देबू चौधरी का निधन
पद्मभूषण सितारवादक पंडित देबू चौधरी का निधनSocial Media

देश के जाने-माने सितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का शनिवार को निधन हो गया। 85 की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कोरोना पॉजिटिव थे। देश के प्रख्यात सितारवादकों में से एक देबू चौधरी संगीत के सेनिया घराना से थे। देबू चौधरी को पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके बेटे प्रतीक चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पिता के निधन की खबर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उन्हें हार्ट अटैक आया था।

देबू चौधरी के बेटे ने दी जानकारी:

देबू चौधरी के बेटे प्रतीक ने लिखा, "मेरे पिता और सितार के दिग्गज पंडित देबू चौधरी नहीं रहे। उन्हें कोविड 19 और मनोभ्रंश की जटिलताओं के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "उन्हें आज आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इतने प्रयासों और प्रार्थनाओं के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।"

पंडित देबू चौधरी के काफी करीबी रहे संगीतकार जफर मिर्जा नियाजी ने बताया कि उन्होंने शनिवार तड़के इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। देबू चौधरी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक देबू चौधरी को इसी हफ्ते की शुरूआत में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इलाज के लिए वह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता चला गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com