जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पिछले काफी दिनों से अपने वजन कम करने को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। बीते दिनों भारती सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें भारती का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया था। वहीं, अब भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भारती को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
भारती की लेटेस्ट तस्वीर आई सामने:
कॉमेडियन भारती सिंह की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हो रहें हैं। इन तस्वीरों को भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंटाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सामने आई इन तस्वीरों में भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों तस्वीरों में भारती और हर्ष खूबसूरत कपल की तरह पोज दे रहे हैं।
इस लुक में दिखीं भारती:
वहीं अगर भारती सिंह के लुक की बात करें तो, इन तस्वीरों में भारती रेड कलर की शिमरी ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं, वहीं हर्ष अपने आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों में भारती काफी स्लिम लग रही हैं और उनका यही लुक फैंस की काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती सिंह ने एक प्यारा कैप्शन दिया है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "एक साथ मजबूत।"
यूजर ने किए ऐसे कमेंट:
भारती सिंह के पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के कमेंट्स भी भरमार है। किश्वर मर्चेंट ने उन्हें 'सुंदर लड़की' कहा, तो युविका चौधरी ने 'खूबसूरत।' वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "भारती अब मॉडल बनने की तैयारी में हैं, तो दूसरे फैन ने कमेंट किया कि, "मैम आप कितनी पतली हो गईं!"
वहीं अगर भारती सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने अपनी जर्नी सोनी टीवी के मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी। इस शो में भारती की कॉमेडी को फैंस ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद वह टीवी के कई कॉमेडी शो में नजर आईं। भारती को 'कॉमेडी क्वीन' कहा जाता है। फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद करते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।