फरहान के यहां काम कर रहा सुशांत का पुराना कुक, एक्टर ने खबरों को किया खारिज

एक्टर फरहान अख्तर ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का पुराना कुक केशव उनके घर में काम कर रहा है।
Farhan Akhtar
Farhan Akhtar Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच जारी है और इस केस में बॉलीवुड के नए नामों की भी एंट्री हो रही है। इसी बीच खबरों में पिछले दिनों दावा किया जा रहा था कि, अभिनेता फरहान अख्तर के घर पर वही शख्स बतौर रसोइया काम करता है, जो पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर में काम किया करता था। फरहान अख्तर ने इस बात को खारिज कर दिया है। फरहान अख्तर ने ट्वीट कर इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

फरहान अख्तर ने किया ट्वीट:

अभिनेता, सिंगर फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "जानकारी के लिए बता दूं कि, मेरे घर पर केशव नाम का कोई इंसान काम नहीं करता है। यह एक फर्जी न्यूज चैनल द्वारा फैलाया गया एक और झूठ है, जो झूठी खबरें दिखाने के लिए मशहूर है, प्लीज इतना भोला बनना बंद कर दीजिए। सिर्फ इसलिए कि एक इंसान टीवी पर चिल्लाता रहता है, इसका मतलब यह नहीं कि, उसकी बातें सच हैं।"

बता दें कि, अभिनेता फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर पिछले दिनों सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट करने को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने रिया की मीडिया ट्रायल पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर की थीं।

शिबानी ने अपने पोस्ट में लिखा था, ''मैं रिया चक्रवर्ती को तबसे जानती हूं जब वो 16 साल की थी। उसका कसूर क्या था? उसने किसी लड़के से प्यार किया, उसके बुरे दिनों में उसका ख्याल रखा। उसके (सुशांत) साथ रहने के लिए उसने (रिया) अपनी दुनिया छोड़ दी। फिर जब सुशांत ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी, तो हम क्या बन गए।

इससे पहले फरहान अख्तर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को इंडस्ट्री के लिए अभूतपूर्व क्षति बताया था और सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए एक कविता भी डेडिकेट की थी। गौरतलब है कि, सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी जैसी संस्थाएं जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co