क्रिटिक राजीव मसंद वेंटिलेटर पर, कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती

फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद कोरोना से संक्रमित हैं। राजीव मसंद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कोरोना के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्रिटिक राजीव मसंद वेंटिलेटर पर
क्रिटिक राजीव मसंद वेंटिलेटर परSocial Media

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस वायरस ने मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स को भी चपेट में ले लिया है। अब खबर आ रही है कि, मशहूर पत्रकार, फिल्म क्रिटिक और धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) के सीओओ राजीव मसंद कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। राजीव मसंद की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कोरोना के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव की हालत काफी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम राजीव की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही राजीव मसंद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और ऑक्सीजन लेवल डाउन चला गया। ज्यादा हालत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, राजीव मसंद को नाजुक हालत में आईसीयू में वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। राजीव को अटेंड कर रहे डॉक्टरों ने भी उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है।

दीया मिर्ज़ा ने किया ट्वीट:

ये खबर सामने आने के बाद लोग राजीव मसंद के स्वास्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "प्यारे राजीव मसंद, आपके लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं। जल्दी से ठीक हो जाइए। इस मैसेज को पढ़िए और जानिए कि आपसे लोग बहुत प्यार करते हैं।"

निमरत कौर ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने भी फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद की हेल्थ के लिए प्रार्थना की है और ट्वीट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "राजीव जी के जल्दी ठीक होने के लिए मैं दिल से प्रार्थना कर रही हूं।"

बता दें कि, राजीव मसंद ने करीब छह महीने पहले पत्रकारिता छोड़कर करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में काम शुरू किया था। यहां वो बतौर सीओओ काम कर रहे थे और फिल्मों के सेटअप बना रहे थे। उन्हें नई कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी यानी डीसीए में भी अहम जिम्मेदारी दी गई थीं, जहां वो नए टैलेंट को लॉन्च करने का काम कर रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co