फिल्म निर्माता Johnny Bakshi का निधन, बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक

Johnny Bakshi Dies: साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। बीते दिन देर रात फिल्म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन हो गया।
Johnny Bakshi Dies
Johnny Bakshi DiesSocial Media

Johnny Bakshi Dies: साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। मनोरंजन जगत ने एक के बाद एक बड़े कलाकारों को खो दिया। हाल ही में मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। बीते दिन देर रात फिल्म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन हो गया। जॉनी बक्शी का कोरोना टेस्ट नकारात्मक आया है। जॉनी बक्शी का शनिवार को एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बख्शी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 82 वर्ष के थे।

बेटी ने दी जानकारी:

जॉनी बख्शी की बेटी प्रिया ने पीटीआई को बताया क‍ि, उनके पिता जॉनी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उन्हें वेंट‍िलेटपर पर रखा गया था। कोरोना का टेस्ट निगेट‍िव आया था। सुबह डेढ़ से 2 बजे के बीच कार्ड‍ियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। जॉनी का अंतिम संस्कार पर‍िवारवालों की मौजूदगी में किया गया।

अनुपम खेर ने जताया शोक:

जॉनी की मौत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया है। अनपुम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "जॉनी बख्शी के निधन की खबर से शोकग्रस्त हूं। मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वे मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थे। प्रोड्यूसर, दोस्त, सहयोगी और मोट‍िवेटर के तौर पर। उनकी हंसी बेहद शानदार थी जो कि आसपास के लोगों को भी खुश रखती थी। अलविदा मेरे दोस्त, ओम शांति।"

शबाना आज़मी ने किया ट्वीट:

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी ने निर्माता जॉनी बख्शी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "आज सुबह फिल्म निर्माता जॉनी बख्शी के निधन के बारे में पता चला.. मैंने उनके साथ फिल्म 'विश्वासघात' की थीं। उन्हें सिनेमा से लगाव था। परिवार और दोस्तों को संवेदना।"

कुणाल कोहली ने व्यक्त किया शोक:

जॉनी बख्शी की मौत पर फिल्म निर्माता कुणाल कोहली ने भी शोक व्यक्त किया और कहा, "वह 'एक हेल्पफुल व्यक्ति' थे। जॉनी बक्शी सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह एक अच्छे आदमी थे। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। RIP सर।"

निर्माता के तौर पर किया काम:

जॉनी बख्शी ने अपने करियर के दौरान ज्यादातर फिल्म निर्माता के रूप में काम किया। उन्होंने 'मंज़िलें और भी हैं', 'रावण' और 'फिर तेरी कहानी याद आई' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने राजेश खन्ना की दो फिल्मों 'डाकू और पुलिस' और 'खुदाई' का निर्देशन भी किया है। जॉनी बख्शी के परिवार में बेटे ब्रैंडो, केनेडी, ब्रैडमैन और बेटी प्रिया हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com