'तारक मेहता..' फेम मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR दर्ज, ये है पूरा मामला

टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में एफआईआर दर्ज हुई है।
'तारक मेहता..' फेम मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR दर्ज
'तारक मेहता..' फेम मुनमुन दत्ता के खिलाफ FIR दर्जSocial Media

इन दिनों से टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा के हांसी में एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर हाल ही में मुनमुन द्वारा एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी करने के चलते दर्ज हुई है।

इस वजह से दर्ज हुई शिकायत:

नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। कलसन ने 11 मई को दत्ता के खिलाफ हांसी पुलिस को एक शिकायत दी थी और वीडियो के साथ एक कॉम्पैक्ट डिस्क भी बनाई थी, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दत्ता ने एक मेकअप वीडियो में कहा कि, वह अच्छी दिखना चाहती थीं और एक विशेष अनुसूचित जाति का उल्लेख करते हुए कहा कि, वह उनकी तरह नहीं दिखना चाहती थीं।

ये है पूरा मामला:

दरअसल, कुछ वक्त पहले मुनमुन ने एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

मुनमुन दत्ता ने मांगी माफी:

मुनमुन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। मुनमुन ने एक नोट में लिखा था, "यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था। जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी, या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। भाषा की सीमित जानकारी के कारण, मुझे उस शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी।"

अपने पोस्ट में मुनमुन ने आगे लिखा था, "एक बार जब मुझे इसके अर्थ से अवगत कराया गया तो मैंने तुरंत उस भाग को निकाल दिया। मेरा हर जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हूं। मैं ईमानदारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं जो शब्द के उपयोग से अनजाने में आहत हुए हैं और मुझे उस के लिए खेद है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com