मिलिंद सोमन के खिलाफ शिकायत दर्ज, बर्थडे पर शेयर की थी न्यूड तस्वीर

मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस गोवा के वास्को पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो शेयर की थी।
मिलिंद सोमन के खिलाफ शिकायत दर्ज
मिलिंद सोमन के खिलाफ शिकायत दर्जSocial Media

बीते दिन गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे को गोवा में अश्लील फोटोशूट के लिए गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद सुपर मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस गोवा के वास्को पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। बता दें, मिलिंद सोमन ने अपने जन्मदिन के मौके पर 4 नवंबर को गोवा के बीच पर न्यूड दौड़ लगाकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस तस्वीर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।

न्यूड फोटो शेयर करने को लेकर दर्ज हुई शिकायत:

दरअसल, अभिनेता मिलिंद सोमन ने अपने जन्मदिन के मौके पर 4 नवंबर को गोवा के बीच पर न्यूड दौड़ लगाकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मिलिंद सोमन ने अपने 55वें जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह न्यूड होकर दौड़ते हुए नजर आ रहे थे। सोमन ने इस फोटो के साथ, "हैप्पी बर्थडे टू मी" कैप्शन भी लिखा था। इसके बाद उनके खिलाफ शिकायत आई थी।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है केस:

एएनआई के ट्वीट के अनुसार, मॉडल-एक्टर-फिटनेस प्रमोटर मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 294 (अश्लील एक्टर और सॉन्ग) और सेक्शन 67 (इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री पोस्ट करने के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया है। एक्टर के खिलाफ उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने गोवा बीच पर न्यूड फोटो शेयर की थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया:

इस फोटो पर कई लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। लेखक अपूर्व असरानी ने तंज कसते हुए कहा था, "पूनम पांडे और मिलिंद सोमन, दोनों अपने बर्थडे सूट में गोवा में देखे गये। पांडे अधनंगी, सोमन पूरे नंगे। अश्लीलता के लिए पांडे क़ानूनी पचड़े में पड़ गयीं। सोमन 55 की उम्र में अपने शरीर की फिटनेस के लिए प्यार पा रहे हैं। मुझे लगता है कि, हम अपनी निर्वस्त्र महिलाओं के मुक़ाबले निर्वस्त्र पुरुषों के प्रति अधिक दया दिखाते हैं।"

ये पहली बार नहीं है, जब मिलिंद सोमन ने इस तरह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हो। इससे पहले भी मिलिंद सोमन ने एक मशहूर ब्रैंड के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड फोटोशूट करवाई थी। मैगजीन के कवर पर इस तस्वीर के पब्लिश होने पर हंगामा हो गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com