फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि, मुंबई में उनके घर पर आग लग गई थी। फातिमा के पोस्ट के अनुसार, आग ज्यादा नहीं फैली थी।
फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेडSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि, मुंबई में उनके घर पर आग लग गई थी। फातिमा के पोस्ट के अनुसार, आग ज्यादा नहीं फैली थी। फातिमा ने गुरुवार देर रात अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

फातिमा सना शेख ने शेयर किया पोस्ट:

बता दें कि, फातिमा सना शेख के मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इस घटना से वह इनती घबरा गईं के उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को इस फोन कर इस बात की सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और उसने आग पर काबू पा लिया।

फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फायर बिग्रेड के गाड़ी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर स्थिति को संभाल लिया। थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट।''

फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेडSocial Media

वहीं अगर फातिमा सना शेख के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में वो अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद उनकी शानदार फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह एक्टर मनोज बाजपेयी और पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म का निर्देशन 'तेरे बिन लादेन' फेम डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com