शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस, जानें क्या है मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को लेकर खबर आई है कि, शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केसSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अश्लील फिल्मों के निर्माण के मामले में गिरफ्तार हो चुके राज कुंद्रा फिलहाल जमानत पर हैं। हाल ही में खबर आई है कि, अब शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

लगा ये आरोप:

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ नितिन बराई नाम के एक शख्स ने धोखाधड़ी करने पर FIR दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बराई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

बराई ने पुलिस को बताया:

बराई ने पुलिस को बताया कि, उसे कहा गया कि, अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी ली और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फायदा होगा। बराई को इसके बाद 1.51 करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए कहा गया। इसके बाद बराई के पैसों को आरोपियों ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब इसने अपने पैसे वापस मांगे, तो इसे धमकी दी गई।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई शिकायत:

बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। इसके बाद अब मुंबई पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है, राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है।

बता दें कि, अभिनेत्री के पति पहले से ही एक मामले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। दरअसल, राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों को बनाने और इसके प्रसारण के आरोप में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्होंने करीब 2 महीने जेल में गुजारे थे। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। वहीं हाल ही में राज कुंद्रा को एक टॉय शॉप के बाहर स्पॉट किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com