टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ केस
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ केसSocial Media

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ केस, लगा धोखाधड़ी का आरोप

टेलीविजन के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, करणवीर बोहरा के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज हुआ है।

राज एक्सप्रेस। टेलीविजन के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, करणवीर बोहरा के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज हुआ है। करणवीर बोहरा पर 1.99 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। इस मामले में करणवीर बोहरा समेत समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में बताया कि, एक 40 वर्षीय महिला ने मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों पर 1.99 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर महिला ओशिवारा पुलिस थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने दावा किया कि, ऐक्टर ने उसे 2.5 % ब्याज पर पूरी रकम लौटाने की बात कही थी, लेकिन एक करोड़ से सिर्फ थोड़ी सी ज्यादा रकम ही वापस की गई है।

ओशिवारा पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह भी दावा किया कि, जब उसने राशि मांगी तो बोहरा और उसकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

शो 'लॉक अप' में किया था ये खुलासा:

बता दें कि, करणवीर बोहरा हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत के रिएलिटी शो Lock Upp में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने उन्होंने खुलासा किया था कि, वह कर्ज में डूबे हुए हैं और उन पर कई केस चल रहे हैं। करणवीर बोहरा ने रोते हुए बताया था कि, पैसे न लौटा पाने के कारण उन पर कई केस चल रहे हैं। उन्होंने बताया था कि, साल 2015 से अब तक मैं जो काम लेता हूं, वो कर्ज चुकाने के लिए लेता हूं। मुझे इतना ज्यादा बुरा लगता है कि, खुद के लिए और परिवार के लिए कि, मैं आखिर उन्हें दे क्या रहा हूं। उन्होंने कहा था कि, अगर उनकी जगह कोई और होता, तो सुइसाइड कर लेता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co