राजू श्रीवास्तव की तरह लोगों को हंसाकर करोड़ो कमाते है ये कॉमेडियंस
राजू श्रीवास्तव की तरह लोगों को हंसाकर करोड़ो कमाते है ये कॉमेडियंसRaj Express

राजू श्रीवास्तव से लेकर सुदेश लहरी तक, कॉमेडी के जरिए करते हैं करोड़ों की कमाई

लोगों को हंसाकर राजू श्रीवास्तव लाखों रूपए महीने के कमाते हैं। कॉमेडी शो के अलावा वे विज्ञापन और फिल्मों से भी कमाई करते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

राज एक्सप्रेस। इस समय देश के लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं। उन्हें 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फ़िलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देश-दुनिया में मौजूद राजू श्रीवास्तव के करोड़ो फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव कॉमेडी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। लोगों को हंसाकर राजू श्रीवास्तव लाखों रुपए महीने के कमाते हैं। कॉमेडी शो के अलावा वह विज्ञापन और फिल्मों से भी कमाई करते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रुपए है। आज हम जानेंगे देश के उन कॉमेडियंस के बारे में, जो लोगों के चेहरों पर हंसी लाकर करोड़ो रूपए की कमाई कर रहे हैं।

कपिल शर्मा :

भारत में कॉमेडी की दुनिया का सबसे बड़ा नाम है कपिल शर्मा। उनका टीवी शो काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा वह कभी-कभी स्टेज शो भी करते है। कपिल शर्मा हर महीने करीब 3 करोड़ रूपए की कमाई करते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 245 करोड़ रूपए है।

कपिल शर्मा
कपिल शर्माSocial Media

भारती सिंह :

देश में जब भी किसी महिला कॉमेडियन का जिक्र होता है तो उसमें भारती सिंह का नाम सबसे पहले आता है। अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देने वाली भारती सिंह हर महीने करीब 25 लाख रूपये की कमाई करती हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 22 करोड़ रूपए है।

भारती सिंह
भारती सिंहSocial Media

कृष्णा अभिषेक :

कॉमेडी की दुनिया में कृष्णा अभिषेक का नाम भी काफी पॉपुलर है। कपिल शर्मा के शो में उनके द्वारा निभाया गया ‘सपना’ का किरदार लोगों ने खूब पसंद किया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृष्णा अभिषेक की नेटवर्थ 22 करोड़ रूपए है और हर महीने करीब 36 लाख रूपए की कमाई करते हैं।

कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेकSocial Media

सुनील ग्रोवर :

अपनी कॉमेडी और एक्टिंग से लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाने वाले सुनील ग्रोवर भी कॉमेडी के जरिए अच्छी-खासी कमाई करते हैं। कभी ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’ किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुनील ग्रोवर हर महीने करीब 25 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 18 करोड़ रूपए है।

सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवरSocial Media

सुदेश लहरी :

अब तक कई कॉमेडी शो में नजर आ चुके सुदेश लहरी कॉमेडी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। खासकर कृष्णा अभिषेक के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। सुदेश लहरी हर महीने करीब 25 लाख रुपए से ज्यादा कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ रूपए है।

सुदेश लहरी
सुदेश लहरीSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com