'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक
'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैकSocial Media

वेब सीरीज 'गंदी बात' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, इस समय गहना वशिष्ठ को पश्चिमी मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गहना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है।

डायबिटीज से ग्रस्त हैं गहना:

बता दें कि, गहना वशिष्ठ डायबिटीज से ग्रस्त हैं। अगर उन्हें समय पर इन्सुलिन न मिले, तो उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है। उनके घर में एक छोटा भाई और पिता हैं। मां का देहांत हो चुका है। पत्रकारों से बात करते हुए, गहना के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने पुष्टि करते हुए बताया कि, "शनिवार शाम को एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें पश्चिमी मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।"

इसके अलावा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि, ''मैंने अभी तक उन्हें नहीं देखा है। मुझे अभी उनसे मिलने के लिए अस्पताल जाना है। मुझे उनकी बिल्डिंग से किसी के जरिए खबर मिली कि, वह अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे बताया गया कि, वह बेहोश हैं और किसी के साथ बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं। मैं अस्पताल में उनसे मिलने जाऊंगा और जो भी अपडेट होगा वो आपको दूंगा।''

पहले भी आ चुका है अटैक:

बता दें कि, गहना को इससे पहले नवंबर 2019 में भी हार्ट अटैक आया था। उस वक्त वो लगातार शूटिंग कर रही थीं। वो अपने घर से जैसे ही शूटिंग के सेट पर पहुंची बेहोश होकर गिर गई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के मालाड स्थित रक्षा मल्टिस्पेशियालिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। गहना को यह दूसरी बार स्ट्रॉक आया है। पिछले साल जब गहना को हार्ट अटैक आया था, तो वह तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर रही थीं।

हाल ही में जमानत पर आईं थी बाहर:

आपको बता दें कि, गहना वशिष्ठ को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पहचाना जाता है। इन दिनों गहना पर पोर्न वीडियो शूट करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का केस चल रहा है। इस मामले में गहना को मड आईलैंड से गिरफ्तार किया गया था। गहना पिछले पांच महीने से बायकुला जेल में बंद थीं। पिछले हफ्ते ही उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com