'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की हुई सगाई

'गुम है किसी के प्यार में' शो में विराट और पाखी का रोल निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया है। दोनों का हाल ही रोका हुआ है।
'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की हुई सगाई
'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की हुई सगाईSocial Media

राज एक्सप्रेस। स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के विराट यानी नील भट्ट और पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। शो में विराट और पाखी का रोल निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया है। दोनों का हाल ही रोका हुआ है, जिसकी तस्वीरें नील और ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीर:

बता दें कि, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के फैंस जहां उनके अचानक रोके की खबर सुनकर खुश हैं, तो वहीं उन्हें इस बात से थोड़ा झटका भी लगा है, क्योंकि नील और ऐश्वर्या शो में एक्स-लवर्स का रोल प्ले कर रहे हैं और ऑफ-स्क्रीन दोनों के रिलेशन की कभी कोई खबर सुनने को नहीं मिली। नील भट्ट ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "साथ में किए पागलपन से लेकर मस्ती और फिर वो प्यार जो हमारे बीच पनपा। हम जिंदगीभर के लिए एक हो गए #roka."

जल्द करेंगे शादी:

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी दोस्त आशना किशोर ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए यह बात बताई है। पोस्ट में उन्होंने ऐश्वर्या और नील के साथ फोटो शेयर की और साथ में लिखा है, "मेरी दोस्त अब बहुत जल्द ही शादी करने जा रही है। मैं बता नहीं सकती कि, यह खबर ब्रेक करते हुए मैं कितनी खुश हूं। ऐश्वर्या तुम्हें जिंदगी में सबसे प्यारा और सबसे केयरिंग इंसान मिला है।"

शो के सेट पर हुई दोनों की मुलाकात:

आपको बता दें कि, दोनों के फैंस और दोस्तों ने उनके इंस्टग्राम पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं। बता दें, ऐश्वर्या और नील की मुलाकात उनके शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी और एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को अगले लेवेल तक ले जाने का फैसला किया और एक साधारण रोका समारोह का आयोजन किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co