हरमन बवेजा मार्च में करेंगे साशा रामचंदानी संग शादी, तैयारियां शुरू

अभिनेता हरमन बावेजा और उनकी मंगेतर साशा रामचंदानी जल ही शादी करने वाले हैं। दोनों ने शादी की तारीख भी कर ली है और साथ ही साथ समारोह स्थल का भी चयन कर लिया है।
हरमन बवेजा मार्च में करेंगे साशा रामचंदानी संग शादी, तैयारियां शुरू
हरमन बवेजा मार्च में करेंगे साशा रामचंदानी संग शादी, तैयारियां शुरूSocial Media

राज एक्सप्रेस। इन दिनों अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें चर्चा में हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि, फिल्‍म अभिनेता, निर्माता हरमन बावेजा साशा रामचंदानी के साथ 21 मार्च 2021 को सात फेरे लेंगे। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में चंढीगढ़ में न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी से सगाई की थी। अब उनकी शादी की लेकर खबरें आ रही हैं। हरमन और साशा इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरमन बावेजा और साशा 21 मार्च, 2021 को कोलकाता में शादी करने जा रहे हैं। हरमन के पिता हैरी बावेजा शादी की डेट फिक्स कर चुके हैं। उन्होंने यह जानकारी परिवार और करीबी दोस्तों को भी बता दी है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे। हरमन और साशा के परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हरमन ने 50-70 लोगों की लिस्ट तैयार की हैं, जो उनकी शादी में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हालांकि, मुंबई में वह वेडिंग रिसेप्शन देंगे या नहीं यह अभी तक क्लियर नहीं है।

बता दें कि, साल 2020 के आखिरी महीने में हरमन ने अचानक से सगाई करके सबको चौंका दिया था। उनकी सगाई की खबर एक्टर की बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की दी थीं। रोवेना ने लिखा था, "साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं।"

इन फिल्मों में किया काम:

आपको बता दें कि, हरमन बावेजा ने अभिनय करना छोड़ दिया है और उन्होंने इंडियन पोकर लीग में पैसे लगाए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक पोकर टीम भी खरीदी है, जबकि साशा एक हेल्थ कोच हैं। बता दें कि, हरमन ने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनके अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद उनकी 'विक्ट्री', 'वाट्स योर राशि' और 'ढिशक्याऊं' जैसी फिल्‍में रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्‍में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com