'हैरी पॉटर' स्टार पॉल रिटर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से हारे जंग

हॉलीवुड से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पॉल रिटर का का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे और पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे।
'हैरी पॉटर' स्टार पॉल रिटर का निधन
'हैरी पॉटर' स्टार पॉल रिटर का निधनSocial Media

हॉलीवुड से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पॉल रिटर का का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे और पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे। पॉल रिटर का निधन सोमवार को हुआ। इस बात की जानकारी उनके प्रतिनिधि ने दी। चेरनोबिल, फ्राइडे नाइट ड‍िनर, हैरी पॉटर एंड द हाफ ब्लड प्रिंस जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे पॉल के जाने से लोग दुखी हैं।

पॉल रिटर के प्रवक्ता ने कही यह बात:

पॉल के प्रवक्ता ने उनकी मौत की खबर को कंफर्म की है। उन्होंने कहा, "पॉल का निधन सोमवार रात घर में हुआ है। उनकी पत्नी पॉली और दोनों बेटे फ्रैंक और नोआ आख‍िरी वक्त में उनके साथ मौजूद थे। पॉल 54 वर्ष के थे और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, "पॉल एक अपेक्षित प्रतिभाशाली एक्टर थे। उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे। वह सिनेमा के साथ-साथ थिएटर में भी काम करते थे। उन्हें ऑन स्क्रीन और स्टेज पर कई दमदार किरदार निभाए। वह बहुत बुद्धिमान, उदार दिल और बहुत मजाकिया शख्स थे। हम उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे।"

सेलेब्स ने जताया शोक:

पॉल के निधन पर सेलेब्स समेत फैंस ने शोक जाह‍िर किया है। फ्राइडे नाइट डिनर के क्रिएटर रॉबर्ट पॉपर ने कहा, "बेहद समझदार, मजाकिया, बुद्ध‍िमान और दयालु इंसान थे पॉल। उनमें एक बहुत ही खास बात थी कि, वे लोगों से आसानी से जुड़ जाते थे, इसल‍िए लोग उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते थे।"

बता दें कि, पॉल रिटर ने केवल फिल्मों और टीवी शोज में ही काम नहीं किया था। वह एक बेहतरीन स्टेज एक्टर भी थे। कोरम बॉय प्ले के लिए उन्हें साल 2006 में ओलिवर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा नोरमैन कॉन्क्वेस्ट प्ले में भी उनके अभियन की काफी सराहना हुई थी। बता दें, उनका जन्म 20 दिसंबर 1966 को ग्रेवसेंड, केंट में हुआ था। उनका बचपन का नाम साइमन पॉल एडम्स था। उनके पिता केन एडम्स कई बिजली स्टेशन में एक टूलमेकर काम करते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com