इंटरनेट सेंसेशन सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने करवा चौथ के मौके पर पहली बार पति संग तसवीरें शेयर की थी। इन दिनों सपना चौधरी अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। मां बनने के बाद सपना चौधरी ने पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में सपना का ग्लैमरस अवतार देखते ही बन रहा है। उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सपना चौधरी ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें:
सामने आई इन तस्वीरों में सपना चौधरी बेहद फिट और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस फोटोशूट में सबसे बड़ी हाईलाइट है उनकी लिपस्टिक। इन तस्वीरों में सपना चौधरी व्हाइट पैंट-सूट पहने और होंठों पर हरे रंग की स्पार्कल लिपस्टिक लगाई हुई नजर आ रही हैं। फैन्स उनके इस अतरंगी लुक की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने दो हेयर बन बना रखे हैं। सपना चौधरी ने व्हाइट पैंटसूट पहना है।
बता दें कि, सपना चौधरी ने हाल ही में अपने पति वीर साहू संग शादी के बाद पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने इस मौके पर अपनी फोटोज शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सपना मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने लाल जोड़े में नजर आईं। उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "हैप्पी करवा चौथ।" उनकी ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आई थी।
साल के शुरुआत में की थी शादी:
आपको बता दें कि, इस साल के शुरुआत में ही सपना चौधरी ने हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी कर ली थी। जब सपना चौधरी मां बन गईं, इसके बाद उनकी शादी की खबर सामने आई थी। इन सभी के चलते दोनों को सोशल मीडिया ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सपना चौधरी ने एक पोस्ट लिखी थी। वहीं पिछले महीने अक्टूबर में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।