रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मीडिया ट्रायल पर बोलीं हिना खान, कही यह बात

सुशांत सिंह केस में CBI लगातार जांच कर रही है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी और रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरती नजर आईं।
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मीडिया ट्रायल पर बोलीं हिना खान
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मीडिया ट्रायल पर बोलीं हिना खानSocial Media
Submitted By:
Sudha Choubey

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई (CBI) लगातार जांच कर रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई इस मामले में रिया से पूछताछ कर रही है। हाल ही में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मीडिया के सामने आईं और उन्होंने सुशांत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ मीडिया ट्रायल पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। हाल ही में टीवी की सीधी-साधी बहू से नागिन बनीं हिना खान ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी और रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरती नजर आईं।

हिना खान ने दिया बयान:

अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में मीडिया के साथ बात की, जिसमें उन्होंने यह बात कही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान ने कहा है, "इस मामले की जांच सीबीआई को कर लेने दीजिए। उसके बाद लोग किसी के बारे में राय बनाने के लिए आजाद हैं। आप इन आरोपों के जरिए अभिनेत्री का करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर सकते हैं। ऐसा करने से शायद वह किसी का सामना करने के लिए सक्षम न हो पाएं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "सभी सच के लिए लड़ रहे हैं, "जस्टिस फॉर सुशांत' लेकिन इस तरह से नहीं है। हिना ने आगे कहा कि, पिछले कुछ हफ्तों से, हर चैनल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में ही बात करता है। हिना ने कहा कि, मीडिया का संतुलित दृष्टिकोण होना चाहिए।"

हिना खान ने आगे कहा कि, "मैं नहीं कह रही कि, इस बारे में बात न करें, लेकिन संतुलित दृष्टिकोण रखें। देश में दूसरे कई जरूरी मुद्दे हैं जिन पर मीडिया को फोकस करना चाहिए, जैसे असम बाढ़, कोरोना को बढ़ते मामले, घरेलू हिंसा और रेप आदि।"

बता दें कि, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के मीडिया ट्रायल के बारे में हिना ने कहा कि, लोगों को निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सीबीआई को अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए। हिना के अनुसार, बायस्ड मीडिया ट्रायल के आरोपों से रिया का करियर हमेशा के लिए डैमेज हो सकता है और वह किसी सामना करना उसके लिए मुश्किल हो जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत मामले ड्रग एंगल को सबसे अहम माना जा रहा है। जब से ये एंगल सामने आया है, ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि, सुशांत को जबरदस्ती ड्रग दिए जा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि, रिया भी उनके साथ ड्रग लेती थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co