
राज एक्सप्रेस। हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और टीवी ऋंखला 'स्टार ट्रेक' निकेल निकोल्स (Nickel Nichols) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, अभिनेत्री निकेल निकोल्स का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। निकेल निकोल्स के निधन की जानकारी उनके बेटे कील जॉनसन (Keel Johnson) ने शेयर की है।
जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री निकेल निकोल्स की मौत नैचुरल डेथ मानी जा रही है। निकेल के निधन से पूरी इंडस्ट्री शॉक है, साथ ही, उनके परिवार को भी एक्ट्रेस की मौत से गहरा सदमा पहुंचा है। निकेल निकोल्स के निधन पर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है। 1960 के दशक के शो 'स्टार ट्रेक' से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वालीं हाॅलीवुड एक्ट्रेस निकेल निकोल्स अब हमारे बीच नहीं रहीं।उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शॉक है, साथ ही, उनके परिवार को भी एक्ट्रेस की मौत से गहरा सदमा पहुंचा है। निकेल निकोल्स के निधन पर हर कोई शोक व्यक्त कर रहा है।
कील जॉनसन ने शेयर किया था पोस्ट:
निकेल निकोल्स के बेटे ने अपने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कील जॉनसन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि इतने सालों से आकाश में चमकता एक सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। उनका प्रकाश प्राचीन आकाशगंगाओं की तरह हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए आनंद लेने और सीखने की प्रेरणा देता रहेगा।"
निकेल निकोल्स के बेटे ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "वो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन हमारे जहन में हमेशा रहेंगी। उनकी चमक हमारे आने वाली कई पीढ़ियों तक बरकरार रहेगी। उन्होंने अपनी जिंदगी बड़े अच्छे से जी है और हमारे लिए एक मॉडल तैयार करके गई हैं।"
आपको बता दें कि, निकेल निकोल्स बाहर से जितनी सुंदर थीं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी इंसान थीं। उनके बेटे कीली जॉनसन ने भी लोगों को इसकी जानकारी दी और बताया कि, कैसे उनकी मां कई जिंदगियां रोशन कर उन्हें छोड़कर चली गईं। इस पर हॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है। निकेल निकोल्स के निधन से हर कोई दुखी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।