हॉलीवुड एक्ट्रेस सचीन का 75 की उम्र में निधन
हॉलीवुड एक्ट्रेस सचीन का 75 की उम्र में निधनSocial Media

हॉलीवुड एक्ट्रेस सचीन लिटलफेदर का 75 की उम्र में निधन, ब्रेस्ट कैंसर के चलते गई जान

हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं कार्यकर्ता सचीन लिटलफेदर (Sacheen Littlefeather) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, सचीन लिटलफेदर का निधन हो गया है, वह 75 वर्ष की थीं।

राज एक्सप्रेस। हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं कार्यकर्ता सचीन लिटलफेदर (Sacheen Littlefeather) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, सचीन लिटलफेदर का निधन हो गया है, वह 75 वर्ष की थीं। वेबसाइट 'वेराएटी' के अनुसार, उन्हें 'ब्रेस्ट कैंसर' था। 'द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज' ने भी उनके निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। हॉलीवुड एक्ट्रेस सचीन लिटलफेदर निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस को काफी दुःख पहुंचा है और वह सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे है।

ऑस्कर पुरस्कार लेने से कर दिया था इंकार:

रिपोर्ट्स की मानें, सचीन लिटलफेदर ब्रैंडो ने अमेरिकियों के मुद्दों के समर्थन में फिल्म 'गॉड फादर' में निभाए, अपने वीटो कोर्लिओन के किरदार के लिए ऑस्कर पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया था। वहीं, साल 1973 में हुए एक विवाद के करीब 50 साल बाद अकादमी ने सचीन लिटलफेदर से माफी मांगी थी और करीब 2 हफ्ते पहले ही उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था।

कैलिफोर्निया में हुआ था जन्म:

जानकारी के लिए बता दें कि, सचीन लिटलफेदर का जन्म 1946 में कैलिफोर्निया में हुआ था। उनके पिता मूल अमेरिकी और मां यूरोपीय अमेरिकी थीं। उनके माता-पिता ने उनका नाम मैरी लुईस क्रूज रखा था। कॉलेज में उनकी रुचि अमेरिकी मूल (नेटिव) निवासियों के मुद्दों में बढ़ी और 1970 में 'अलकाट्राज़ द्वीप' पर कब्जा करने वाले लोगों में भी वह शामिल थीं। इस दौरान ही उन्होंने अपना नाम बदलकर सचीन लिटलफेदर रखा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com