हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, दोस्त ने की पुष्टि

हाल ही में खबर आई है कि, हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 91 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त लो पिट ने दी।
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, दोस्त ने की पुष्टि
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का निधन, दोस्त ने की पुष्टिSocial Media

राज एक्सप्रेस। पिछले साल 2020 में मनोरंजन जगत ने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। वहीं हाल ही में साल 2021 में मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में खबर आई है कि, हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 91 की उम्र में निधन हो गया। क्रिस्टोफर कनाडा मूल के हॉलीवुड अभिनेता थे, जिन्होंने इंडस्ट्री में करीब सात दशक तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। क्रिस्टोफर का निधन कनेक्टिकट स्थित उनके घर पर हुआ। क्रिस्टोफर प्लमर के परिवार द्वारा इस खबर की पुष्टि की गई है।

दोस्त ने दी निधन की जानकारी:

क्रिस्टोफर प्लमर के निधन की जानकारी उनके काफी पुराने दोस्त और मैनेजर लो पिट ने दी। पिट ने बताया कि, प्लमर के जीवन के अंतिम पलों में उनकी 51 साल की पत्नी एलेन टेलर उनके साथ मौजूद रहीं। पिट के अनुसार, "क्रिस्टोफर एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने प्रोफेशन को काफी पसंद और सम्मान करते थे।"

बता दें कि, क्रिस्टोफर प्लमर ने अपने जीवन के करीब 70 साल अभिनय को दिए, जिसमें उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कई किरदार निभाए। क्रिस्टोफर प्लमर को एक ऑस्कर अवॉर्ड, दो टोनी अवॉर्ड और दो एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्लनर सिनेमा के इतिहास की बेस्ट म्यूजिकल फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में अभिनय कर चुके हैं। फिल्मी दुनिया में बेस्ट म्यूजिकल फिल्म मानी जाने वाली इस फिल्म में क्रिस्टोफर ने Captain von Trapp का किरदार निभाया था।

शेक्सपियर का भी निभाया किरदार:

आपको बता दें कि, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर को एक और काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने शानदार करियर में लेखक शेक्सपियर के भी कई किरदारों को बड़े पर्दे पर जीवित कर दिया था। जिस अंदाज में वे उन किरदारों को निभाते थे, उस वजह से उन्होंने सभी के दिल में एक अलग जगह बनाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com