ऋतिक रोशन ने की बैले डांसर की मदद, डोनेट किए 3 लाख रुपये

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने एक ई-रिक्शा चालक के 20 साल के बेटे की आर्थिक मदद की है।
ऋतिक रोशन ने की बैले डांसर की मदद
ऋतिक रोशन ने की बैले डांसर की मददSocial Media

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दरियादिली के लिए जाने-जाते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने एक ई-रिक्शा चालक के 20 साल के बेटे की आर्थिक मदद की है। ये मदद उसके एक खास सपने को पूरा करने के लिए की गई है। ऋतिक रोशन ने इस शख्स की मदद HRX फिल्म के जरिए की है। इस बात की जानकारी रिक्शा चालक के बेटे ने शेयर की है। ऋतिक रोशन के इस नेक काम की हर जगह तारीफ हो रही है।

हाल ही में अभिनेता ऋतिक की नजर एक 20 साल के भारतीय बैले डांसर के लिए शुरू किए गए फंडरेसर पर पड़ी जो अपने सपने को पूरा करना चाहता था और पलक झपकते ही ऋतिक ने उसके अधूरे सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। कमल सिंह एक 20 वर्षीय बैले डांसर हैं और दिल्ली के विकासपुरी के एक ई-रिक्शा चालक का बेटे हैं।

बता दें कि, ऋतिक रोशन ने ई-रिक्शा चालक के 20 साल के बेटे कमल सिंह के सपने को पूरा करने में उसकी मदद की है। इसके लिए उन्होंने कमल को 3 लाख रुपए डोनेट किए हैं। कमल का सपना है बैले डांसर बनने का। इसके लिए वो इंग्लैंड के 'द इंग्लिश बैले स्कूल ऑफ लंदन' ज्वाइन करना चाहता है। ऋतिक द्वारा किए इस मदद से कमल अपना सपना पूरा कर सकेगा।

ऋतिक रोशन ने की बैले डांसर की मदद
ऋतिक रोशन ने की बैले डांसर की मददSocial Media

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी:

अभिनेता ऋतिक रोशन ने कमल सिंह की मदद की है, इस बात की जानकारी कमल के टीचर फर्नांडो गुइलेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने इस उदारता के लिए ऋतिक रोशन का आभार भी जताया है। फर्नांडो ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "बहुत शुक्रिया ऋतिक रोशन मेरे स्टूडेंट को सपोर्ट करने के लिए।" ऋतिक रोशन ने कमल की मदद के लिए तीन लाख रुपये दिए हैं। कमल को 15 लाख रुपये की जरूरत थी।

वहीं अगर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो ऋतिक रोशन बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं, जिसमें आनंद कुमार की बायोपिक 'सुपर 30' और टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म 'वॉर' थी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने तो 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com