ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्ट, कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने से ज्यादा हो गया है। हाल ही में ऋतिक रोशन की मां ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्ट
ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्टSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब चार महीने से ज्यादा वक्त बीत गया है, लेकिन उनके निधन की चर्चाएं अभी थमी नहीं हैं। सुशांत का परिवार और उनके फैंस अभी भी सीबीआई (CBI) से जल्द जांच की आस लगा के बैठे हैं। आम से लेकर खास हर कोई अब इस केस की असल वजह जानना चाहता है। स्टार्स भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए सुशांत को लेकर पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मां ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि चर्चा में बना हुआ है।

ऋतिक रोशन की मां ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने बुधवार की रात एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो के साथ ही उन्होंने दो पावरफुल हैशटैग का भी यूज किया है। उन्होंने 'प्रार्थना शक्तिशाली है' और 'ब्रह्मांड शक्तिशाली है' जैसे दो हैशटैग लगाए हैं। वहीं सुशांत की तस्वीर के साथ ही पिंकी रोशन ने एक मैसेज भी शेयर किया है। इस मैसेज में उन्होंने लिखा, "हर कोई सच्चाई चाहता है लेकिन कोई भी ईमानदार नहीं होना चाहता।"

ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्ट
ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्टSocial Media

बता दें कि, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रही हैं। दुनियाभर के फैन्स भी श्वेता के कैंपेन का सपोर्ट कर रहे हैं। अभी सुशांत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रही NCB ने अब तक रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और सुशांत के स्टाफ के लोगों सहित 23 लोगों की गिरफ्तारी की थी। रिया चक्रवर्ती अभी जमानत पर बाहर हैं।

ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्ट
ऋतिक रोशन की माँ पिंकी रोशन ने सुशांत सिंह को लेकर की पोस्टSocial Media

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मुंबई के अपने अपार्टमेंट में लटका पाया गया था। इस समय सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI), इन्फॉर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुशांत की हत्या के मामले की जांच कर रही हैं। अभिनेता को आखिरी बार नीतेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co