एयरपोर्ट पर लिप-लॉक करते नजर आए ऋतिक और सबा, वीडियो हो रहा वायरल
Hrithik Roshan-Saba Azad kissing video viral : लंबे समय से खबरों से गायब ऋतिक रोशन एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपनी किसी नई फिल्म के चलते नहीं बल्कि अपनी गर्ल फ्रेंड सबा आजाद के चक्कर में चर्चा में हैं। बता दें, ऋतिक और सबा की जोड़ी पिछले काफी समय से चर्चा में तो थी ही कि, वह दोनों रिलेशन में हैं। वहीँ, अब दोनों ने पुब्लिक प्लेस में किस करके इसका प्रमाण भी दे दिया है। जी हाँ, ऋतिक और सबा का किस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऋतिक और सबा का वीडियो हुआ वायरल :
ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। कभी डिनर तो कभी पार्टीज में। उनके रिलेशन को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही थी। जबकि, ऋतिक और सबा दोनों ने ही अब तक अपने इस रिश्ते को पब्लिकली नहीं किया है। वहीं, अब दोनों का रिलेशन फिर से सुर्खियों में आ गया है। क्योंकि, ऋतिक और सबा का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबा और ऋतिक एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो एयरपोर्ट का है। दरअसल, आज यानी सोमवार को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर तब स्पाॅट किया गया था, जब सबा ऋतिक को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट आई थीं। यह प्राइवेट वीडियो इसी समय का बताया जा रहा है।
क्या है प्राइवेट वीडियो में ?
बताते चलें, सबा आजाद अपने बॉयफ्रंड ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट छोड़ने आई थीं, इसी दौरान कार से उतरने ने ठीक पहले ऋतिक ने सबा को किस किया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, ऋतिक और सबा ने लिप किस किया है। यह सीन किसी ने कैमरे में कैद कर लिया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किस करने के बाद ऋतिक कार से उतरे और एयरपोर्ट के अंदर चले गए।इसके बाद सबा को गुडबाय कहने के बाद एयरपोर्ट पर आकर ऋतिक रोशन ने पैपराजी को पोज भी दिए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।