'हम आपके हैं कौन' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधन, दिए कई हिट गाने

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई हैं। खबर है कि, जाने-माने संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार की सुबह नागपुर में आखिरी सांस ली।
'हम आपके हैं कौन' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधन
'हम आपके हैं कौन' के म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्ष्मण का निधनSyed Dabeer Hussain - RE

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, प्रतिभाशाली संगीतकार राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। म्यूजिक डायरेक्टर ने शनिवार की सुबह नागपुर में आखिरी सांस ली। राम लक्ष्मण ने सलमान खान की पहली सुपर-डुपर हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में संगीत दिया था। राम लक्ष्मण पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। ये खबर सामने आने के इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि, राम लक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने अपने साथी सुरेंद्र (राम) के साथ इंडस्ट्री में काम शुरू किया था। लेकिन सुरेंद्र का निधन बहुत पहले ही हो गया। जिस वजह से इस जोड़ी का साथ ज्यादा नहीं चल पाया। इस जोड़ी ने मिलकर महज 1 या 2 फिल्मों में ही म्यूजिक दिया था। सुरेंद्र के निधन के बाद विजय जी ने ही अपने काम को आगे बढ़ाया और आपना नाम बदल कर रामलक्ष्मण रख लिया। जिसके बाद से उन्हें इंडस्ट्री में राम लक्ष्मण के नाम से पहचाना गया। राम लक्ष्मण ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपना म्यूजिक दिया था।

लता मंगेशकर ने जताया शोक:

विजय पाटिल के निधन पर लता मंगेशकर ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "मुझे अभी पता चला कि, बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"

आपको बता दें कि, सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर राम लक्ष्मण ने कई हिट दिए। 1988 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। बाद में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में संगीत दिया।

राम लक्ष्मण की मुख्य फिल्मों में ‘मैंने प्यार किया’, ‘पत्थर के फूल’, ‘100 डेज’, ‘प्रेम शक्ति’, ‘मेघा’, ‘तराना’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ सहित अन्य शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com