IIFA Awards 2022: विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

IIFA Awards 2022: आइफा अवार्ड्स 2022 का समापन अबू धाबी के यस आईलैंड पर हुआ। 2 जून से शुरू हुए इस अवार्ड्स शो में कई फिल्मी सितारों का जामवाड़ा देखने को मिला।
IIFA Awards 2022
IIFA Awards 2022Social Media

हाइलाइट्स-

  • विक्की कौशल को 'सरदार उधम सिंह' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला

  • कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया

  • जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) फिल्म 'शेरशाह' के गाना 'रातां लम्बियां' के लिए दिया गया

IIFA Awards 2022: IIFA अवार्ड्स 2022 का समापन अबू धाबी के यस आईलैंड पर हुआ। 2 जून से शुरू हुए इस अवार्ड्स शो में कई फिल्मी सितारों का जामवाड़ा देखने को मिला। सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने आईफा के 22वें संस्करण में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को IIFA अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।

इन एक्टर को मिला IIFA अवार्ड्स:

आइफा अवार्ड्स 2022 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर 'शेरशाह' की धूम रही। इसे बेस्ट फिल्म चुना गया। 'सरदार उधम' के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर और 'मिमी' के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 'शेरशाह' के लिए विष्णु वर्धन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। 'बंटी और बबली 2' के लिए शरवरी वाघ को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

वहीं, सई तमहांकर ने 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड जीता। 'लूडो' के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग मेल अवॉर्ड मिला।अहान शेट्टी को फिल्म 'तड़प' के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। अनुराग बसु को फिल्म 'लूडो' के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड मिला। '83' फिल्म के लिए कबीर खान, संजय पूरन ङ्क्षसह चौहान को बेस्ट स्टोरी अडॉप्टेड का अवॉर्ड मिला।

इन सिंगर्स को मिला अवार्ड:

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) जुबिन नौटियाल, फिल्म शेरशाह के गाना 'रातां लम्बियां' के लिए दिया गया। वहीं बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) असीस कौर, 'रातां लम्बियां', शेरशाह, बेस्ट लिरिक्स कौसर मुनीर को फिल्म '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए दिया गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड 'अतरंगी रे' के लिए ए आर रहमान और 'शेरशाह' के लिए तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद-मोहसिन, बी प्राक, जानी को मिला।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com