आदित्य नारायण अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, जल्द करेंगे शो में वापसी

आदित्य नारायण हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर आई है कि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
आदित्य नारायण अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
आदित्य नारायण अस्पताल से हुए डिस्चार्जSocial Media

बॉलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। वह घर आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं। बीते दिनों आदित्य एवं उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस के चपेट में आ गए थे। जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती थे, अब खबर आ रही है कि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

सेहत में है सुधार:

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आदित्य के साथ-साथ उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। आदित्य नारायण फिलहाल इंडियन आइडल के सेट से नदारद हैं और उनकी जगह होस्ट के तौर पर कोई और नजर आ रहा है।

रित्विक धन्जनी आ रहें हैं नजर:

बता दें कि, 'इंडियन आइडल' शो में हाल ही में बाॅलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस रेखा पहुंची थी। इस शो को आदित्य नारायण ने खूब मिस किया। आदित्य कोविड-19 पाॅजिटिव होने के बाद उनकी जगह इंडियन आइडल में जय भानुशाली नजर आए थे। वहीं इस हफ्ते शो में रित्विक धन्जनी नजर आएंगे।

आदित्य ने फैंस को दी सलाह:

आदित्य नारायण फैंस को सलाह दी हैं कि, "मास्क जरूर पहने, हाथों को समय-समय सेनेटाइज करते रहे। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करके रखें। आदित्य कहते है कि, मैं इन सब चीजों को फालो करता था और बिना वजह से घर से न ही निकलता था और न ही किसी से मिलता था। बावजूद इसके मैं कोरोना पाॅजिटिव हो गया यह काफी दुर्भाग्य की बात हैं। इसलिए मेरी सभी से विनती है कि, यह वायरस काफी खतरनाक हैं। इसलिए पूरी तरह से सर्तकता जरूर बरतें।"

कोरोना संक्रमित होने की दी थी जानकारी:

बता दें कि, आदित्य नारायण ने कोरोना संक्रमित होने की खबर को बीते दिनों अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ''सभी को नमस्कार! दुर्भाग्य से, मेरी पत्नी श्वेता और मैंने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है और होम क्वारंटीन पर हैं। कृपया सुरक्षित रहें, प्रोटोकॉल का पालन जारी रखें और हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें। यह भी गुजर जाएगा।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com