क्या शहनाज गिल वेब शो 'लूसिफर' से कर रहीं हैं OTT डेब्यू, देखें पोस्टर

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड वेब शो 'लूसिफर' (Lucifer) का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो टॉम एलिस के साथ नजर आ रहीं हैं।
क्या शहनाज गिल वेब शो 'लूसिफर' से कर रहीं हैं OTT डेब्यू, देखे पोस्टर
क्या शहनाज गिल वेब शो 'लूसिफर' से कर रहीं हैं OTT डेब्यू, देखे पोस्टरSocial Media

'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। शहनाज गिल हाल ही में फिल्म हौंसला रख (Honsla Rakh) में नजर आई थी, उन्होंने इस फिल्म से हर किसी के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। शहनाज सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक्टिव हैं। एक्ट्रेस लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड वेब शो 'लूसिफर' (Lucifer) का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वो टॉम एलिस के साथ नजर आ रहीं हैं।

शहनाज गिल ने शेयर किया पोस्ट:

शहनाज गिल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'लूसिफर' का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें शहनाज हॉलीवुड एक्टर टॉम एलिस के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में एक्ट्रेस इंटेंस लुक देती नजर आ रही है, इसके साथ सबटाइटल लिखा है, Hell को नया रूममेट मिल गया है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "असली बिग बॉस तो यहां है#NetflixIndiaPlayback2021 #Playback2021."

वायरल हो रहा है पोस्टर:

शहनाज का पोस्ट देखकर लग रहा है कि, वह जल्द ही नेटफ्लिक्स ( Netflix)के जरिए अपना ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। लंबे अरसे के बाद शहनाज ने किसी पोस्ट को बहुत रोचक ढंग से शेयर किया है, जैसे वह पहले किया करती थीं। शहनाज के पोस्ट ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। शहनाज गिल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ फैंस ने लिखा, "आप वापस काम कर रही है, हमें बहुत खुशी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, ये कोई प्रमोशन या सीरीज है।

आपको बता दें कि, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल पूरी तरह टूट गई थीं। सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक के कारण 2 सितंबर, 2021 को निधन हो गया था। उनका निधन 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में एक साथ हिस्सा लिया था और फैंस दोनों की जोड़ी काफी पसंद करते थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com