प्रियंका की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस, जानिए कितना देती हैं किराया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में बतौर किरायेदार रहती हैं। इसके लिए जैकलीन को हर महीने के 6.78 लाख रुपये प्रियंका को देने पड़ रहे हैं।
प्रियंका की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस
प्रियंका की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिसSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों राजस्थान के जैसलमेर में अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इन सबके बीच जैकलीन फर्नांडिस का किराए का मकान और उनके द्वारा दिया जाने वाला किराया सुर्खियों में बना हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में बतौर किरायेदार रहती हैं, जिसका रेंट सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वर्क कमिटमेंट की वजह से वह अक्टूबर 2020 में प्रियंका चोपड़ा के एक अर्पाटमेंट में शिफ्ट हुई थीं, जिसके लिए किराए में मोटी रकम भर रही हैं।

प्रियंका के पुराने घर में रह रहीं है जैकलीन:

बता दें कि, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के घर पर बतौर किराएदार रह रही हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन, प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है। प्रियंका के हामी भरने के बाद ही जैकलीन उस आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं हैं। इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के लिए जैकलीन, प्रियंका को लाखों रुपए चुकाती हैं।

इतना रेंट देती हैं जैकलीन:

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस हर महीने प्रियंका चोपड़ा को 6.78 लाख रुपये किराया देती हैं। उस अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना रेंट चुकाना पड़ रहा है। वहीं जैकलीन ने इस घर को​​ फिलहाल तीन साल के लिए रेंट पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन को तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़, 44 लाख, 8 हजार रुपये बतौर रेंट देना होगा।

जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जैकलीन इन अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग के लिए राजस्थान के जैसलमेर में हैं। इस दौरान वह स्थानीय व्यंजनों का भी खूब लुफ्त उठा रही हैं। वह देसी भारतीय व्यंजनों की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और देश के जिस भी कोने में जाती हैं, वहां का लोकल फूड खाने का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। इस फिल्म के अलावा वो सैफ अली खान के साथ 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा जैकलीन रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com