बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ जाती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें:
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहने सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी कपूर ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "vanilla swirlie"... इन तस्वीरों पर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।
वायरल हो रही है तस्वीरें:
वहीं अगर जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें, तो जाह्नवी ने वन शोल्डर स्ट्रेप्ड ड्रेस पहनी हैं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स और हाई हील्स के साथ कैरी है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। अदाकारा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब रिएक्शन दे रहें हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी कुछ और तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो बहुत ही खुबसूरत दिख रहीं हैं।
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में:
वहीं अगर जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जिसपर एक दुष्ट आत्मा का साया होता है। जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।