जैस्मिन भसीन ने बयां किया दर्द, मां के लिए बेड की तलाश में भागते रहे पापा

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपना दर्द बताया है कि, किस तरह कोरोना संक्रमित उनकी मां के लिए बेड का इंतजाम करना मुश्किल हो गया था।
जैस्मिन भसीन ने बयां किया दर्द
जैस्मिन भसीन ने बयां किया दर्दSocial Media

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को पूरा देश झेल रहा है। कोरोना के मामले रोजाना काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर बेड और दवाइयों तक की कमी हो रही है। ऐसे में कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें टीवी और फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। हाल ही में टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपना दर्द बताया है कि, किस तरह कोरोना संक्रमित उनकी मां के लिए बेड का इंतजाम करना मुश्किल हो गया था।

जैस्मिन भसीन ने किया खुलासा:

हाल ही में जानी-मानी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया है कि, उनकी मां कोविड 19 से संक्रमित हैं। तबीयत बिगड़ने पर उनके लिए अस्पताल में बेड तलाशने की कोशिश की गई जो कि, उनके परिवार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।

जैस्मिन ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, "दुखद और दिल तोड़ने वाला। हर दिन मौतें, सड़कों पर लोग बेड्स और ऑक्सीजन खोजने में लगे हुए हैं। दो दिन पहले मेरी मां के साथ भी यही स्थिति थी। एक बेड को खोजना मुश्किल हो गया था। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेरे बुजुर्ग पिता चक्कर लगा रहे थे। दूसरे भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं।"

जैस्मीन भसीन यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, "लोग अपने करीबियों और परिवार को खो रहे हैं। हम किसे दोष दें? क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?" सोशल मीडिया पर जैस्मीन भसीन के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने दिया रिएक्शन:

जैस्मिन के पोस्ट पर उनके दोस्त और फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। 'बिग बॉस 14' की एक अन्य कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने जैस्मिन के ट्वीट पर लिखा, "उम्मीद है आपकी मां अभी ठीक होंगी। भगवान हमेशा उनके साथ रहे।" जैस्मिन के एक फैन ने लिखा, "उनका ख्याल रखिए, वो स्ट्रॉन्ग हैं।" एक अन्य ने लिखा, "आप हमारी शेरनी हैं। आपकी मां के लिए प्रार्थना।"

नए म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में जैस्मिन:

बता दें कि जैस्मिन भसीन ने बीते साल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया था। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ अली गोनी हैं। वीडियो को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और ये टॉप ट्रेंडिंग में भी बना रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com