नव्या के साथ रिलेशनशिप में हैं मीजान, पापा जावेद जाफरी ने कही ये बात

नव्या नवेली एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि न तो कभी नव्या ने और ना ही मिज़ान ने कभी इस बारे में कोई बयान दिया है।
नव्या के साथ रिलेशनशिप में हैं मीजान
नव्या के साथ रिलेशनशिप में हैं मीजानSocial Media

महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की। अब जावेद जाफरी ने नव्या संग बेटे मीजान के रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जावेद ने बताया कि, क्यों अक्सर दोनों साथ में नज़र आ जाते हैं, या क्यों दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं।

जावेद जाफरी ने कही यह बात:

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जावेद जाफरी ने कहा, "लोगों को बस कंटेंट चाहिए। अगर दो लोग अच्छे दोस्त हैं होते हैं तो हमेशा ये अंदाज़ा लगाया जाता है कि उनके बीच कुछ चल रहा है। ये दोनों बच्चे साथ में बड़े हुए हैं। मेरी बेटी और नव्या स्कूल के समय से दोस्त हैं। इनका एक कॉमन ग्रुप है, बल्कि सारा अली ख़ान और मिज़ान भी एक ही स्कूल में पढ़े हैं। वो अक्सर घर आते थे और सुबह 3 बजे तक हमारे घर रुकते थे। वो हमेशा एक साथ रहते हैं, इसलिए लोगों को उन्हें लिंकअप करना आसान हो जाता है।"

बता दें कि, कुछ दिनों पहले मीजान जाफरी ने नव्या नवेली नंदा को डेट करने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। मीजान ने मुंबई मिरर के साथ इंटरव्यू में कहा था, ''हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं। नव्या मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड हैं, मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।'' एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स करने से लेकर एक-दूसरे के काम के लिए उत्साह बढ़ाने तक, ये दोनों हमेशा से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

मीजान जाफरी की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर मीजान जाफरी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो मीजान जाफरी ने साल 2018 में फिल्म 'पद्मावत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके बाद एक्टर साल 2019 में 'मलाल' में लीड रोल में नज़र आए। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करे, तो मीजान को 'हंगामा 2' में देखा जाएगा।

वहीं अगर नव्या नवेली की बात करें, तो नव्या ने भारत में महिला सशक्तीकरण पर एक पहल करते हुए प्रोजेक्ट नेवेली को लॉन्च किया है। नव्या ने भले ही फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया है, लेकिन वो उतनी ही फेमस हैं, जितनी की कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस। नव्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com