'जोधा अकबर' फेम अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन, पीछे छोड़ गईं एक साल का बेटा

खबर आई है कि, टेलीविजन का चर्चित सीरियल जोधा अकबर (Jodha Akbar) में नजर आ चुकी अभिनेत्री मनीषा यादव (Manisha Yadav) का 1 अक्टूबर को निधन हो गया।
'जोधा अकबर' फेम अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन
'जोधा अकबर' फेम अभिनेत्री मनीषा यादव का निधनSocial Media

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि, टेलीविजन के चर्चित सीरियल जोधा अकबर (Jodha Akbar) में नजर आ चुकी अभिनेत्री मनीषा यादव (Manisha Yadav) का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। मनीषा ने बेहद ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, मनीषा की उम्र महज 29 साल थी।

ब्रेन हैम्रेज के चलते हुआ निधन:

बता दें कि, अभिनेत्री मनीषा यादव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। हालांकि मनीषा यादव के निधन का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन खबरों की मानें तो ब्रेन हैम्रेज की वजह से मनीषा का निधन हुआ है।

परिधि शर्मा ने व्यक्त किया शोक:

मनीषा के निधन की जानकारी टेलीविजन अभिनेत्री परिधि शर्मा ने दी है। उन्होंने मनीषा के निधन की खबर को कंफर्म करते हुए शोक व्यक्त किया है। परिधि सीरियल 'जोधा अकबर' में 'जोधा बाई' के किरदार में नजर आईं थीं। परिधि शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर मनीषा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "ये खबर दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी मनीषा यादव।"

'जोधा अकबर' फेम अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन
'जोधा अकबर' फेम अभिनेत्री मनीषा यादव का निधनSocial Media

परिधि शर्मा ने बताया:

वहीं न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान परिधि शर्मा ने बताया कि, शो के ऑफ एयर होने के बाद वो मनीषा के लगातार संपर्क में नहीं थीं। परिधि ने आगे कहा, "लेकिन एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और सभी अभिनेत्रियां जो शो में बेगम थीं, उस ग्रुप का हिस्सा हैं। इसलिए हम संपर्क में रहते हैं और अगर किसी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण शेयर करना है, तो हम ग्रुप पर करते हैं। मुझे इस बारे में कल ग्रुप में पता चला और मैं शॉक्ड हो गई।"

हाल ही में मनाया था बेटे का बर्थडे:

आपको बता दें कि, मनीषा यादव ने हाल ही में जुलाई महीने में अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा था, "पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे!!! मेरे छोटे बच्चे आप मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान रोशनी बनकर रहे हो। मैं आपकी मम्मा बनकर बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com