अष्टमी के मौके पर दुर्गा पंडाल में पहुंची काजोल, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर

Durga Puja 2021: आज शुभ अष्ठमी के मौके पर काजोल (Kajol) एक बार फिर 'नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा समिति' के पंडाल में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए।
अष्ठमी के मौके पर दुर्गा पंडाल में पहुंची काजोल, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर
अष्ठमी के मौके पर दुर्गा पंडाल में पहुंची काजोल, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजरSocial Media

Durga Puja 2021: इस वक्त देशभर में नवरात्रि के त्योहार की धूम मची है। हर कोई माता रानी की भक्ति में डूबा हुआ है। बॉलीवुड स्टार्स भी नवरात्रि के इन शुभ दिनों को धूमधाम से मना रहे हैं, जिसमें काजोल का नाम भी शामिल है। आज शुभ अष्ठमी के मौके पर काजोल (Kajol) एक बार फिर से मुखर्जी परिवार के आयोजित किए गए 'नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा समिति' के पंडाल में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए।

सामने आईं तस्वीरें:

अभिनेत्री काजोल आज दुर्गा अष्टमी के दिन एक बार फिर अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ दुर्गा पंडाल में स्पॉट की गईं। इस दौरान काजोल के बेटे युग भी उनके साथ नजर आए। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इस लुक में दिखीं एक्ट्रेस:

काजोल के लुक की बात करें, तो दुर्गा पूजा के पर्व पर काजोल गोल्डन बॉर्डर वाली खूबसूरत ब्लू साड़ी में नजर आईं। साड़ी के साथ काजोल ने गोल्डन ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। काजोल ने अपने बालों में पोनीटेल बनाई हुई है।

इस लुक में दिखीं काजोल
इस लुक में दिखीं काजोलSocial Media

सामने आया काजोल का ये वीडियो:

बता दें कि, बीते दिन काजोल का दुर्गा पंडाल से एक वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में काजोल अपने अंकल से लंबे वक्त के बाद मिलकर इमोशनल होती नजर आईं। हालांकि, इस वीडियो में काजोल का फ्रंट से तो फेस नहीं दिख पाया, लेकिन आंसू पोछती जरूर दिखीं। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है।

सप्तमी के दिन भी आईं नजर:

आपको बता दें कि, अभिनेत्री काजोल हर साल नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। बीते दिन सप्तमी के मौके पर भी काजोल दुर्गा पंडाल में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी नजर आईं। जिसमें अभिनेत्री बेहद खूसूरत लग रही थीं। यहां पर उनके लुक को काफी पसंद किया गया। काजोल ट्रेडिशनल लुक में काफी सुंदर लग रही थीं।

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजोल आखिरी बार फिल्म ‘त्रिभंगा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में हमेशा की तरह काजोल के काम को खूब पसंद किया गया था। वहीं, वो जल्द ही फिल्म 'द लास्ट हुर्रे' में नजर आएंगी। हाल ही में कुछ दिनों पहले इस फिल्म की घोषणा की गई है। इस फिल्म को रेवती डायरेक्ट कर रही हैं। इस तरह इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com