Ganesha Chaturthi 2020: इन सितारों ने किया गणपति बप्पा का स्वागत

आज देशभर में गणेश उत्‍सव की धूम मची है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड कलाकारों ने भी गणेश जी का स्वागत किया। ऐक्‍ट्रेस काम्या पंजाबी के घर भी गणपति विराजमान हुए हैं।
Ganesha Chaturthi 2020 : Kamya Punjabi
Ganesha Chaturthi 2020 : Kamya PunjabiSocial Media

आज देशभर में गणेश उत्‍सव की धूम मची है। कोरोना काल में 'गणपति बप्‍पा मोरिया' की गूंज उत्‍साह और सकारात्‍मक ऊर्जा को लेकर आई है। हर तरफ लोग गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे हुए हैं। आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सेलेब्स भी गणेश उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। फिल्‍म और टीवी की दुनिया के कलाकार भी गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। टीवी ऐक्‍ट्रेस काम्या पंजाबी के घर भी गणपति विराजमान हुए हैं। हर साल की तरह इस बार भी वह गणपति बप्पा को अपने घर पर ले आई हैं। काम्‍या ने इसकी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं।

काम्या पंजाबी ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपने सोशल मीडिया पर गणेश जी की तस्वीर शेयर की है। सामने आई तस्‍वीरों में काम्‍या पंजाबी का महाराष्ट्रीयन अवतार फैन्‍स को खूब पसंद आ रहा है। फोटो में मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे गणपति बप्‍पा की प्रतिमा है। काम्‍या ने तस्वीर को कैप्शन दिया है, "मां और बेटा दोनों साथ-साथ।"

अजय देवगन ने दी बधाई:

अजय देवगन ने गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए एक बेहद ही स्पेशल वीडियो शेयर किया है। जहां अजय का पुराना वीडियो भगवान गणेश के पंडाल में जाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के जरिये अजय देवगन भगवान गणेश के लिए अपनी भक्ति दिखाते हुए सभी को बधाई दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर:

अमिताभ बच्चन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया पर 'बप्पा' की एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लालबाग के राजा की थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया। इस पोस्ट के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, "गणपति बप्पा मोरया।"

शिल्पा शेट्टी:

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आई हैं। इस बार उनकी बेटी समीशा का पहला गणेश महोत्‍सव होगा। एक्ट्रेस गुरुवार को गणपति की प्रतिमा ख़रीदती हुई नजर आईं थी। इस दौरान शिल्‍पा मास्‍क लगाकर दस्‍ताने पहने गुलाबी रंग के कुर्ते में नजर आईं।

नील नितिन मुकेश :

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, नील गणेश जी को चुन्नी से ढ़ककर घर की ओर ले जा रहे हैं।

नील नितिन ने शेयर की तस्वीर
नील नितिन ने शेयर की तस्वीरसोशल मीडिया

जूही परमार ने खुद बनाई गणेश जी की मूर्ति:

टीवी जगत की अभिनेत्री जूही परमार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह घर पर ही गणपति बप्पा की तस्वीर बनाते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जूही ने लिखा, ''इस साल हम सब अलग तरीके से गणपति मना रहे हैं। कोविड की वजह से इस साल महमान नहीं आएंगे और त्योहार का जश्न भी केवल हमारे घर के लोगों द्वारा ही मनाया जाएगा। हमने इस साल इको फ्रेंडली तरीके से गणपति मनाने का फैसला किया और इसलिए हमने घर पर ही गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाई।"

जूही परमार ने खुद बनाई गणेश जी की मूर्ति
जूही परमार ने खुद बनाई गणेश जी की मूर्तिSocial Media

ऋत्विक धनजानी ने शेयर की तस्वीर:

'पवित्र रिश्ता' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर ऋत्विक धनजानी ने भी गणपति बप्पा की प्रतिमा बनाते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''काम चल रहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co