बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंची हैं। उन्होंने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौत, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरेंSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंची हैं। कंगना के मथुरा पहुंचने पर उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस कई पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें:

अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पहुंची हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर भी बांके बिहारी के दर्शन के बाद की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कंगना रनौत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बांके बिहारी जी के दर्शन। कृष्ण जन्मभूमि जाते हुए। मुझे नहीं पता कृष्णा कि, मैंने आपका प्यार और दयालु भावना पाने के लिए क्या अच्छे कर्म किए थे। राधे राधे।"

बता दें कि, मथुरा पहुंचने के बाद कंगना रनौत ने बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि, कंगना रनौत का यह प्रोग्राम एकदम सीक्रेट था, जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। कंगना रनौत द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

किसानों ने रोकी कंगना की गाड़ी:

वहीं बीते दिन पंजाब में कंगना रनौत की गाड़ी को नाराज लोगों ने रोक लिया था। इन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी, जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com