कंगना ने लगाया संजय राउत पर धमकी देने का आरोप, ट्वीट कर कही यह बात

कंगना रनौत अपनी बेबाकी बयान के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने संजय राउत पर आरोप लगाया है कि, संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न लौटने की धमकी दी है।
कंगना ने लगाया संजय राउत पर धमकी देने का आरोप
कंगना ने लगाया संजय राउत पर धमकी देने का आरोपSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेबाकी बयान के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो बॉलिवुड में नेपोटिज्म और इंडस्ट्री के ड्रग लिंक पर लगातार बोल रही हैं। बीते दिनों उन्होंने सुरक्षा मिलने के नाम पर कहा था कि, उन्हें मुंबई पुलिस से ज्यादा खतरा है। अब कंगना ने शिव सेना लीडर संजय राउत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न लौटने की धमकी दी है।

कंगना रनौत ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्वीट में लिखा, "शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि, मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की तरह क्यों लग रही है?"

ये है मामला:

बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं। जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि, उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।

कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, "हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं। आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है। गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए।"

बता दें कि, बीते दिन कंगना ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार्स से ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने का अनुरोध किया था। उन्होंने लिखा था, "मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल दें। ऐसी अफवाहें हैं कि, वे कोकीन एडिक्टेड हैं। मैं चाहती हूं कि, वे अफवाहों पर अपना रुख साफ करें। अगर सैंपल क्लियर पाए जाते हैं तो वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com