भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौत, ट्वीट कर कही यह बात

कंगना रनौत इन दिनों चर्चा में हैं। कंगना Y+ सिक्योरिटी के साथ मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर मुंबई से मनाली वापस लौटने की बात लिखी है।
भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौत
भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौतSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कंगना अच्छे खासे विवाद के बाद सोमवार को यहां से रवाना हो रही हैं। कंगना रनौत ने मुंबई से निकलने से पहले एक ट्वीट कर के अपनी हालत के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि, वो बेहद भारी मन से मुंबई से जा रही हैं, क्योंकि यहां लगातार उनके ऊपर हमले हो रहे हैं और गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, उन्हें खौफजदा रखने के लिए पूरी कोशिश की गई। एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कंगना रनौत Y+ सिक्योरिटी के साथ मनाली के लिए रवाना हो चुकी हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर मुंबई से मनाली वापस लौटने की बात लिखी है।

कंगना ने किया ट्वीट:

कंगना रनौत ने एयरपोर्ट जाने से पहले अपने सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "भारी मन से मुंबई से वापस लौट रही हूं। जिस तरह मुझे इन दिनों परेशान किया गया, मेरे ऊपर अटैक किया गया, मुझे गलत चीजें बोली गईं, मेरा घर तोड़ने की धमकी दी गई और मेरा ऑफिस तोड़ा, सिक्योरिटी को हथियार के साथ मेरे आसपास रहने के लिए कहा गया, मुझे लगता है पाकिस्तान से तुलना करना धमाकेदार रहा।"

भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौत
भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौतSocial Media

कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में लोकतंत्र के चीरहरण की बात कही है। कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है, "जब रक्षक ही भक्षक होने का ऐलान कर रहे हैं, घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!"

भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौत
भारी मन से मुंबई से रवाना हुईं कंगना रनौतSocial Media

आपको बता दें कि, कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई आई थीं। शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न आने के साथ धमकी दी थी, जिसके बाद कंगना ने यह कदम उठाया था। जिस दिन कंगना मुंबई पहुंची, उस दिन बीएमसी ने उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण के चलते बुलडोजर चला दिया था। कंगना को करीब 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी के चलते हाल ही में कंगना महाराष्ट्र के गर्वनर से भी मिली थीं, जिसका एक्सपीरियंस कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com