मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर लगा हुजूम
मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर लगा हुजूमSocial Media

मुंबई पहुंचीं कंगना रनौत, एयरपोर्ट पर लगा हुजूम

अभिनेत्री कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंची कंगना को सीधे उनके घर पहुंचाया गया।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। कंगना को सीधे उनके घर पहुंचाया गया। कंगना को वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ मुंबई पहुंचाया गया है, लेकिन इस बीच एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जमा हो चुकी है। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने से पहले ही माहौल गर्मा चुका था। कंगना से पहले वहां कंगना के सपोर्ट में करणी सेना और उनके विरोध में शिव सेना के लोग पहुंच गए थे। करणी सेना से लेकर आरपीआई तक के लोग यहां नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, एयरपोर्ट पर हंगामे के आसार देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले, संजय राउत से जुबानी जंग के बीच कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में स्थित अपने घर से मुंबई के लिए सुबह रवाना हुई थीं। बीते कुछ दिनों के विवाद को देखते हुए ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, मुंबई पहुंचते ही कंगना को शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मालूम हो कि, कंगना के पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही बीएमस ने कंगना के पाली हिल स्थि‍त ऑफिस में कार्रवाई करते हुए कुछ अवैध हिस्‍सों को तोड़ा द‍िया है। कंगना रनौत का ये ऑफिस इसी साल जनवरी में 48 करोड़ की कीमत से बनकर तैयार हुआ है, जिसपर अचानक एक द‍िन पहले बीएमसी अधिकारियों ने एक नोटिस चस्‍पा द‍िया। कंगना को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय द‍िया गया था और 24 घंटे होते ही बीएमसी ने तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।

इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची कंगना को राहत मिली है। कोर्ट ने तोड़फोड़ पर रोक लागा दी है। बता दें कि, दोपहर 12.30 पर चंडीगढ़ से फ्लाइट से कंगना मुंबई रवाना हुईं। कंगना के साथ बहन रंगोली चंदेल, निजी सहायक और सुरक्षाकर्मी उनके साथ हैं। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद सीआरपीएफ दस्ते ने मंगलवार देर रात मनाली पहुंचकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।

रास्ते में कंगना ने की पूजा:

चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में अभिनेत्री कंगना रनौत ने हमीरपुर जिले के कोठी इलाके में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। वह मंडी जिले से चंडीगढ़ मार्ग पर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co