FIR दर्ज होने पर कंगना रनौत ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसके कारण वो चर्चा में आ गई हैं।
FIR दर्ज होने पर कंगना रनौत ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात
FIR दर्ज होने पर कंगना रनौत ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बातSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना के खिलाफ मंगलवार को मुंबई में सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद कंगना ने अपना रिएक्शन देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेबाक तरीके से हर मुद्दे पर अपना रिएक्शन देती हैं। अब हाल ही में कंगना ने अपनी एक बोल्ड फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके चलते वो चर्चा में बनी हुईं हैं। सामने आई इस तस्वीर में वह अपने हाथ में वाइन का ग्लास लिए हुए दिखाई दे रही हैं।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, "एक और दिन, एक और एफआईआर... अगर वे मुझे गिरफ्तार करने आते हैं... मेरा मूड फिलहाल घर पर कुछ ऐसा ही है।" फोटो में कंगना चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं।

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट
कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्टSocial Media

रिपोर्ट्स के अनुसार, FIR दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, दादर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अमरजीत सिंह संधू और सुप्रीम काउंसिल नवी मुंबई गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह सिद्धू ने दर्ज कराई थी। अमरजीत सिंह संधू ने एक्ट्रेस पर उनकी कम्यूनिटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

कंगना ने अपने पोस्ट में कही थी ये बात:

आपको बता दें कि, अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने कृषि कानून वापस होने के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने विचार लिखे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि, "खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन उस महिला को मत भूलना। एकमात्र महिला प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) जिसने इन लोगों को अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। उसने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो... अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया था, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए, उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से ये लोग कांपते हैं, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com