कंगना रनौत का नाम फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन से लिया गया वापस
कंगना रनौत का नाम फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन से लिया गया वापसSocial Media

कंगना रनौत का नाम फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन से लिया गया वापस

कंगना रनौत को फिल्मफेयर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन कंगना ने फिल्मफेयर मैगजीन पर ही आरोप लगा दिए जिसके कारण उनका नाम नॉमिनेशन से वापस ले लिया गया है।

Kangana Ranaut News : हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत कुछ भी बोलने या किसी की निंदा करने में कभी नहीं हिचकती है।वह ज्यादातर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। क्योंकि, वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखने में पीछे नहीं हटती हैं। हालांकि, कभी-कभी उनके ये बयान उनके लिए ही मुश्किल खड़ी कर देते हैं। जैसे- उनके इसी स्वभाव के कारण ही उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, अब फिल्मफेयर ने कंगना रनौत का अवॉर्ड नॉमिनेशन वापस ले लिया गया है।

कंगना का अवॉर्ड नॉमिनेशन लिया गया वापस :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहले भी इन अवॉर्ड फंक्शन को फेक बताती नजर आई है। उनका मानना है कि, उनके फैन्स का प्यार ही उनके लिए रियल अवार्ड है। शायद यही कारण है कि, कंगना ने फिल्मफेयर मैगजीन पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाएं। दरअसल, कंगना रनौत को फिल्मफेयर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था। बता दें, फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Awards) बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है और कंगना को यह नॉमिनेशन उनकी वन ऑफ़ द बेस्ट फिल्म 'थलाइवी' के लिए मिलना था, लेकिन मैगजीन का कहना है कंगना ने उन पर ही गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी के चलते कंगना का अवॉर्ड नॉमिनेशन वापस लिया गया। इस मामले में फिल्मफेयर मैगजीन ने एक बयान भी जारी किया है।

फिल्मफेयर मैगजीन का बयान :

बताते चलें, फिल्मफेयर मैगजीन ने कंगना को नॉमिनेशन के लिए सेंड किया गया मेसेज भी पब्लिश किया है। फिल्मफेयर द्वारा सेंड किये गए मैसेज में लिखा था, 'हेलो कंगना, आपको फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशंस के लिए बधाई। यह खुशी की बात होगी कि आप वहां मौजूद रहें, कृपया 30 अगस्त को मुंबई के बीकेसी में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपनी उपस्थिति कन्फर्म करें। इससे आपकी सीट्स रिजर्व करने में मदद मिलेगी। कृपया अपने घर का पता हमें भेज दें ताकि हम आपको आमंत्रण भेज सकें।' साथ ही फिल्मफेयर मैगजीन ने एक लंबा स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि, 'कंगना का नॉमिनेशन वापस ले लिया गया है। एक्ट्रेस कंगना को अवॉर्ड दिए जाने के बारे में या इवेंट में किसी परफॉर्मेंस के लिए नहीं कहा गया था।

कंगना को 5 बार मिल चुका है फिल्मफेयर अवॉर्ड :

फिल्मफेयर मैगजीन ने अपने स्टेटमेंट में यह भी बताया कि, 'कंगना के लगाए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। हमारा इरादा तो कंगना को फंक्शन में बुलाकर सभी फिल्म एक्टर्स के साथ इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने का था।' फिल्मफेयर की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि, वह उन हालातों में भी नॉमिनी को अवॉर्ड देते हैं जब वह फंक्शन में उपस्थित ना हो और कोई परफॉर्मेंस ना दे। ज्ञात हो कि, कंगना अब तक 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। इनमें से 2 बार वह फंक्शंस में उपस्थित नहीं थीं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com