'रॉकिंग स्टार' यश का जन्मदिन आज, बस चलाते थे इस एक्टर के पिता

साउथ के सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग हर तरफ फैली हुई है। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज 8 जनवरी 2021 को यश अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।
'रॉकिंग स्टार' यश का जन्मदिन आज
'रॉकिंग स्टार' यश का जन्मदिन आजSocial Media

राज एक्सप्रेस। साउथ के सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग हर तरफ फैली हुई है। फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज 8 जनवरी 2021 को यश अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम लोकप्रिय 'रॉकिंग स्टार' यश के बारे में कुछ ऐसी बातों पर एक नज़र डालते हैं, जिसे कम ही लोग जानते होंगे।

सुपरस्टार यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि, यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। कन्नड़ा सिनेमा में उन्होंने कम समय में ही बड़ा नाम कमा लिया है। यश एक मध्यम वर्ग के परिवार से आते हैं। उनके पिता कर्नाटक के ही KSRTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं। मैसूर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यश बंगलौर आ गए। बेहद मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले यश ने फिल्मों में सफलता पाने से पहले लंबा संघर्ष किया है।

टीवी सीरियल से की करियर की शुरुआत:

यश ने बेंगलुरु आने के बाद मशहूर नाटककार बीवी करनाथ के साथ थियेटर करना शुरू कर दिया। इसके बाद यश ने टीवी में सपोर्टिंग रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने नंदा गोकुला जैसे मशहूर टीवी सीरियल में काम किया। इसके बाद वह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने लगे। उन्हें पहला ब्रेक साल 2007 में कन्नड़ फिल्म 'जम्बाडा हुडुगी' में मिला था जिसमें उन्होंने कैमियो किया था।

राधिका पंडित से की शादी:

यश ने जानी-मानी अभिनेत्री राधिका पंडित से शादी की है। इस कपल के 2 प्यारे से बच्चे हैं। यश और राधिका पहली बार टीवी सीरियल नंदा गोकुला के सेट पर मिले थे। यश और राधिका ने गरीब लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ योशो मार्गा भी बनाया है। उनकी पहली सोलो कमर्शियल हिट फिल्म Modalasala थी। इसके बाद उन्होंने राजधानी, किरतका, लकी और जानू जैसी फिल्मों में काम किया।

बता दें कि, अभिनेता यश ने पिछले 10 सालों में काफी सफलता अर्जित की है। इस समय यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाने वाले ऐक्टर्स में से एक हैं। 'केजीएफ' की सफलता के बाद यश अपनी हर फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस लेते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com