कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना के चलते निधन, शोक में हैं फैंस
कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना के चलते निधन, शोक में हैं फैंसSocial Media

कन्नड़ फिल्ममेकर प्रदीप राज का कोरोना के चलते निधन, शोक में हैं फैंस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने निर्माता प्रदीप राज (Pradeep Raj) का कोरोना के चलते निधन हो गया।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने निर्माता प्रदीप राज (Pradeep Raj) का कोरोना के चलते निधन हो गया। फिल्म निर्देशक ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। प्रदीप राज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, प्रदीप राज की इलाज के बीच में ही मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज पुडुचेरी में किया जाएगा।

कई हिट फिल्मों में किया काम:

बताते चलें कि, प्रदीप राज ने अपने डायरेक्शन करियर में पॉपुलर और हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'गिरगिटले' (Girgitle), 'किच्चू' (Kichchu) जैसी कई फिल्मों पर काम किया। प्रदीप राज ने KGF स्टार यश के साथ फिल्म 'किराताका' (Kirataka) में भी काम किया था। फिल्म 'किच्चू' निर्देशक प्रदीप राज की नॉवल 'होटी उरिवा किच्चिनल्ली' का ही एडॉपटेशन है, फिल्म में कर्नाटक के मालेनाडु क्षेत्र के जंगलों के विनाश के बारे में है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि, कैसे एक आम आदमी उनकी सुरक्षा के लिए लड़ता है।

शोक में हैं फैंस:

प्रदीप राज के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहें हैं। प्रदीप राज हाल के वर्षों में सफल निर्देशक बनकर उभरे थे। प्रदीप राज ने किच्चा सुदीप की 2018 में आई फिल्म किच्चू को भी निर्देशित किया था। यह कन्नड़ अभिनेता ध्रुव शर्मा की आखिरी फिल्म थी।

बता दें कि, यह फिल्म कन्नड़ एक्टर ध्रुव शर्मा की आखिरी फिल्म रही। एक्टर ध्रुव शर्मा का भी कुछ वक्त पहले निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्नड़ एक्टर ध्रुव शर्मा की कार्डियक अटैक के कारण मौत हो गई थी। ध्रुव की मौत से सभी फैंस काफी शॉक में थे, क्योंकि उन्हें इससे पहले कोई बीमारी नहीं थी।

प्रदीप राज की 'किरातका' यश के करियर में सुपरहिट और टर्निंग पॉइंट बनी। यह फिल्म यश के अब तक के सबसे शुरुआती और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। 'किरातका' तमिल फिल्म 'कलावानी' की आधिकारिक कन्नड़ रीमेक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com