करीना कपूर खान बर्थडे
करीना कपूर खान बर्थडेSyed Dabeer Hussain - RE

जीरो फिगर लुक से लेकर प्रेगनेंसी लुक तक, करीना ने हमेशा सेट किया है नया फैशन ट्रेंड

करीना कपूर खान बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। वे अभिनय के साथ ही अपने फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। चाहे बात नार्मल दिनों की हो या उनकी प्रेगनेंसी के दौरान की। उन्होंने हमेशा एक नया फैशन गोल सेट किया है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस की उम्र 42 साल हो चुकी है, लेकिन उनका फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जिन्होंने हर परिस्थिति में लोगों को नया फैशन दिखाया है। वे कभी जीरो फिगर के साथ लोगों को हैरान करती दिखाई देती हैं, तो कभी बालों को ब्लॉन्ड करके सामने आती हैं। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी वे हमेशा अलग-अलग फैशन में ही नजर आई हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर बात करते हैं उनके लुक्स के बारे में।

जीरो फिगर :

बात उन दिनों की है जब करीना ने सैफ अली खान के साथ फिल्म टशन में काम किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने जीरो फिगर के साथ स्क्रीन पर एंट्री की थी। उनके इस लुक को देखकर लोगों ने उनकी काफी तारीफें भी की थी। बॉलीवुड में इस तरह से फिगर में बदलाव कर उन्होंने जीरो फिगर ट्रेंड को शुरू कर दिया था।

जीरो फिगर लुक
जीरो फिगर लुकSocial Media

ब्लॉन्ड हेयर्स :

कई ऐसी फ़िल्में हैं जब करीना अपने बालों के साथ भी कुछ नया करने से पीछे नहीं हटीं। फिल्म टशन, हलचल, एतराज आदि इसके जीते जागते नमूने हैं। जब एक्ट्रेस के लुक्स ने सबको प्रभावित किया।

ब्लॉन्ड हेयर्स लुक
ब्लॉन्ड हेयर्स लुकSocial Media

करीना का साड़ी लुक :

ग्लैमरस ड्रेसेस पहनने वाली करीना ने जब तक अपना साड़ी लुक सबको नहीं दिखाया था, उससे पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि साड़ी ऐसे भी पहनी जा सकती है। करीना का डीप नेक ब्लाउज और साड़ी का पतले पल्ले वाला लुक कुछ ऐसा फेमस हुआ कि लड़कियां इसकी दीवानी हो गईं।

करीना का साड़ी लुक
करीना का साड़ी लुकSocial Media

प्रेगनेंसी लुक :

करीना उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी परदे के पीछे नहीं रही। बजाय इसके उन्होंने बॉलीवुड में मैटरनिटी फैशन का एक ट्रेंड सेट किया। उनके इन लुक्स के सामने आने के बाद कई दूसरी एक्ट्रेसेस ने भी इसे अपनाया है।

प्रेगनेंसी लुक
प्रेगनेंसी लुकSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com