करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग
करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंगSocial Media

करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की शूटिंग शुरू कर दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। करीना कपूर खान को हाल ही में मुंबई में बेहद स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया। उनकी इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना कपूर खान यहां पर अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए जाते हुए देखा गया।

सामने आईं तस्वीरें:

करीना कपूर खान की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने दौरान एक व्हाइट रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। उसके साथ वे ब्लैक जींस और बूट्स पहने स्पॉट की गईं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक रंग के सनग्लासेस पहने हुए हैं। उनकी ये टी-शर्ट Gucci की है। इस टी-शर्ट की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारीSocial Media

करीना ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग:

करीना कपूर ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी है। हाल ही में उन्होंने मेकअप कराते हुए अपनी टीम के साथ अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है।

करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
करीना कपूर ने शुरू की 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारीSocial Media

ये कलाकार आएंगे नजर:

बता दें कि, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अभिनेत्री करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म करीना कपूर खान के साथ अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। करीना कपूर खान और आमिर खान के अलावा फिल्म में तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य भी एक सेना अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। टॉलीवुड के प्रमुख अभिनेता नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के लिए यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' ने श्रीनगर, लद्दाख, कारगिल, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों में अधिकांश शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है।

आपको बता दें कि, अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। करीना कपूर खान इन दिनों अपने दूसरे बच्चे जेह को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com